सगाई के बाद आज ही रेचल आयरिश के साथ सात फेरे लेंगे तेजस्वी, पंडित भृगुनाथपति दुबे कराएंगे शादी

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव आज यानी कि गुरुवार को रेचल आयरिश से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दिल्ली में आयोजति शादी के इस कार्यक्रम में कुछ बाहरी लोगों के अलावा परिवार के सभी सदस्य मौजूद होंगे। सगाई के साथ आज ही शादी की रस्म भी पूरी की जाएगी। शादी के सभी रस्मों-रिवाज हिंदू धर्म के हिसाब से होगा। हालांकि कोरोना को लेकर जारी स्थिति को देखते हुए बहुभोज का कार्यक्रम बाद में होगा।

Recommended Video

    Tejashwi Yadav की Engagement की तस्वीरें आई सामने, आज ही होगी शादी | वनइंडिया हिंदी
    लालू परिवार में पहला अंतरजातीय विवाह

    लालू परिवार में पहला अंतरजातीय विवाह

    सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी और राजश्री की शादी पिछले साल ही होने वाली थी लेकिन कोरोना के चलते ऐसा नहीं हो सका। तेजस्वी यादव की होने वाली पत्नी हरियाणा की रहने वाली हैं। यह लालू परिवार में होने वाला पहला अंतरजातीय परिवार है। तेजस्वी और उनकी होने वाली दुल्हन दोनों दिल्ली के आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में साथ पढ़ते थे। राजश्री हरियाणा की रहने वाली हैं और परिवार के साथ दिल्ली स्थित प्रेंड्स कॉलोनी में रहती हैं।

    पारिवारिक पुरोहित कराएंगी शादी

    पारिवारिक पुरोहित कराएंगी शादी

    रोहिणी ने भी सोशल मीडिया के जरिए भाई की शादी को लेकर खुशी जताई थी। शादी की तैयारियां पिछले कई दिनों से की जा रही थी, लेकिन इस बात को गुप्त रखा गया था। तेजस्वी यादव की शादी कराने के लिए उनके परिवार के पुरोहित सीवान निवासी भृगुनाथपति दुबे को भी आनन-फानन में बुधवार को दिल्ली बुलाया गया था।

    सैनिक फार्म हाउस में होगी शादी

    सैनिक फार्म हाउस में होगी शादी

    तेजस्वी यादव की शादी दिल्ली स्थित सैनिक फार्म हाउस में होने जा रही है। गुरुवार की सुबह में ही हल्दी कलश पूरे परिवार ने विधि विधान के साथ किया. अब तैयारी शादी की है। लालू फैमिली के पुरोहित भृगुनाथपति दुबे ने कहा कि लालू यादव के सभी बच्चों की शादियां उन्होंने ही करवाई हैं। अब तेजस्वी की शादी भी उन्हीं के द्वारा कराई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+