राघोपुर पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा- घबराइए मत नीतीश सरकार दो से तीन महीने में गिर जाएगी

पटना। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों को देखने पहुंचे। इस दौरान उनके एक बयान ने प्रदेश की सियासत में भूचाल मचा दिया है। उन्होंने कहा कि घबराइए मत सरकार दो-तीन महीने में गिरने वाली है। दरअसल, दौरे के वक्त कुछ लोग तेजस्वी यादव से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे तो इस दौरान उन्होंने ये बयान दिया। वहीं इसके बाद सवाल उठने लगा है कि क्या बिहार सरकार के अंदर सबकुछ ठीक है।

tejashwi yadav visit raghopur and give statement on nitish government

तेजस्वी यादव से स्थानीय लोगों ने ढेर सारी समस्याओं की शिकायत की। इस दौरान शिकायतकर्ताओं को समजाते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि घबराइए मत बिहार सरकार दो-तीन महीने में गिर जाएगी। इसके अलावा तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। तेजस्वी ने कहा कि सरकार अपनी नीतियों से भटक गई है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में कई घोटाले हुए, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। छपरा में बिना वैक्सीन के ही इंजेक्शन युवक को लगा दिया गया, जो बड़ा फर्जीवाड़ा है। बिहार सरकार के पास वैक्सीन ही नहीं है, जिसके कारण इस तरह की तस्वीरें सामने आ रही है।

बता दें कि जब तेजस्वी यादव दोपहर करीब ढाई बजे चकसिंगार पंचायत के लंका टोला के कटाव स्थल का निरीक्षण करने जा रहे थे तो मलिकपुर कबीर चौक पर जाप कार्यकर्ताओं ने उनको काले झंडे दिखाए। जाप के राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार यादव के नेतृत्व में जाप कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी के विरोध में नारे भी लगाए। उनका आरोप था कि राघोपुर प्रखंड के लोग जब कोरोना महामारी झेल रहे थे, तब तेजस्वी यादव देखने नहीं आए। अब दो महीने बाद वे अपनी राजनीति चमकाने क्षेत्र में आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+