तेजस्वी ने सीएम पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह थक चुके हैं
पटना। बिहार में भले ही कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं लेकिन कोरोना के चलते होने वाली मौतों की संख्या कम नहीं हो रही है। इसी कड़ी में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की है। बयान जारी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष के लोग सरकार की मदद करना चाहते हैं लेकिन सरकार हाथ खींच रही है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश सरकार ने बिहार की जनता से मुंह मोड़ लिया है।

इसके अलावा तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह थक चुके हैं और उनसे अब बिहार को संभाला नहीं जा रहा। उन्हें बिहार के लोगों की कोई चिंता नहीं है। तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल द्वारा कोरोना काल में पार्टी दफ्तर, सरकारी बंगला और आर्थिक मदद तक पेशकश कर दी और यह भी आरोप लगाया कि सरकार मदद लेने को तैयार नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आरजेडी सीएम को एक कड़ी चिट्ठी लिखने जा रही है।
वहीं विधायकों की विधायक नीधि को लेकर लेकर ट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है। अब CM चाहते है कि जनता द्वारा चुने जनप्रतिनिधि भी ऐसे ही रहे। अगर सभी विधायकों की विधायक राशि उनके ही क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकरणों और जीवन रक्षक दवाओं पर खर्च होगी तो संपूर्ण बिहार कवर हो जाएगा लेकिन वो नहीं चाहते कि स्वास्थ्य सरंचना मजबूत हो।
इसके अलावा तेजस्वी ने कहा कि नीतीश सरकार ने पक्ष-विपक्ष के सभी विधायकों की विधायक निधि छिन उनके हाथ पैर काट दिए हैं। निष्क्रिय और अक्षम सरकार स्वास्थ्य विभाग का बजट तक खर्च नहीं कर पाती, अब ऊपर से CM मा० विधायकों की राशि दबाकर बैठ गए ताकि उसे भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सके। अब MLA जनता को क्या जवाब देंगे?












Click it and Unblock the Notifications