Tejashwi Yadav तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ हुई 'मारपीट' पर क्या बोले?
तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ हुई मारपीट के मामले में नीतीश कुमार और एमके स्टालिन सरकार गंभीर है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा, सरकार किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने देगी।

बिहार के डिप्टी सीएम Tejashwi Yadav ने तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ हुई कथित ज्यादती के मामले में सख्ती दिखाई है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों के साथ तमिलनाडु में हुई कथित मारपीट मामले में बिहार सरकार गंभीर है। इसलिए एक टीम तमिलनाडु भेजी गई है। बिहार और तमिलनाडु दोनों सरकारें प्रवासियों पर कथित हमले बर्दाश्त नहीं करेंगी।

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, एक अखबार ने खबर दी है कि बिहार भाजपा प्रमुख ने तमिलनाडु भाजपा प्रमुख को फोन किया जिन्होंने उन्हें बताया कि तमिलनाडु में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। हमारी सरकार ने सच्चाई का पता लगाने के लिए एक टीम भेजी है। तमिलनाडु के कुछ जिलों ने प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
पत्रकारों ने तेजस्वी से पूछा कि क्या आप इस मामले में भारत सरकार की ओर से कोई चिंता देखते हैं? उन्होंने कहा कि भारत सरकार को दोनों राज्यों के बीच इस मामले को सुलझाने के लिए कदम उठाने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications