तेजस्‍वी यादव ने केंद्र को वादा ना पूरा करने पर घेरा, बोले- BJP हमेशा हिंदू, मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद करती है

बिहार डिप्‍टी सीएम तेेजस्‍वी यादव ने भाजपा सरकार पर अपना कोई भी वादा ना पूर करने का आरोप लगाते हुए घेरा है।

Tejashwi Yadav

केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष एकजुट होकर मोर्चा खोल चुका है। विपक्षी राजनीतिक दल लगातार मोदी सरकार पर हमले कर रही है। वहीं पटना में बिहार मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 23 जून को विपक्षी दलों की मीटिंग के ऐलान के एक दिन बाद बिहार के उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा है।

बिहार के पूर्व मुख्‍ममंंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे डिप्‍टी सीएम बेटे तेजस्‍वी यादव ने केंद्र सरकार के जतना से किए वादों को गिनाते हुए घेरा है। तेजस्‍वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। देश के संविधान से छेड़छाड़ की जा रही है।इसके साथ ही उन्‍होंने कहा मोदी सरकार ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। ये कहा गया था कि हर साल 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा लेकिन नहीं दिया।

अपना कोई वादा नहीं पूरा किया

तेजस्‍वी ने कहा कि मोदी सरकार ने ये भी वादा किया था कि हमारे बैंक खातों में 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। स्मार्ट सिटी बनाई जाएगी। ये भी कहा था कि किसानों की आय दोगुनी की जाएगी लेकिन भाजपा सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। इसके साथ ही बिहार डिप्‍टी सीएम ने कहा भाजपा हमेशा हिंदू, मुस्लिम, मंदिर, मस्जिद की बात करती है।

तेजस्‍वी ने भाजपा को लेकर किया ये दावा

तेजस्वी यादव ने इसके साथ ही दावा किया कि बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ 'महागठबंधन' नरेंद्र मोदी के रथ को उसी तरह रोकेगा, जैसे उनके पिता लालू प्रसाद ने 'आडवाणी की रथ यात्रा' को रोक दिया था।

भाजपा को हराने के लिए सारे विपक्षी एक हो चुके हैं

नेता तेजस्‍वी ने कहा विपक्षी दल केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को हराने के लिए एकजुट हो गए हैं। इसके बाद ही तेजस्‍वी यादव ने भाजपा द्वारा वादा ना पूरा करने का आरोल लगाते हुए कहा मोदी सरकार वादों को पूरा करने में विफल रही है। तेजस्‍वी ने आगे कहा जब भी इसकी कमियों को इंगित किया गया तो भाजपा ने हिंदू बनाम मुस्लिम का आरोप लगाया।

हिंदू- मुसलमान सभी ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है

तेजस्‍वी ने कहा देश सभी समुदायों का है और किसी भी सामाजिक समूह को उसके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता है। उन्‍होंने कहा चाहे वह हिंदू हों, मुसलमान हों या कोई अन्य धार्मिक समुदाय, सभी ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी।

देश किसी की संपत्ति नहींं है

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा आप सभी निश्चिंत रहिए जब तक लालू प्रसाद और नीतीश कुमार जैसे नेता आसपास हैं, कोई भी ऐसा कुछ करने की हिम्मत नहीं कर सकता। इसक साथ ही उन्‍होंने कहा देश किसी के पिता की संपत्ति नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+