समर्थक ने तेजस्वी की शादी को लेकर लगाया पोस्टर, लिखा- भाभी जी का बिहार की पावन धरती पर स्वागत है
पटना। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी के बाद उनके मामा साधु यादव ने बवाल मचा रखा है। साधु यादव लगातार तेजस्वी यादव पर हमलावर हो रहे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए साधु यादव ने कई बार कहा कि तेजस्वी यादव ने समाज को धोखा दिया है। उन्होंने यादव समाज की लड़की से शादी ना करके ईसाई धर्म को मानने वाले लड़की से शादी की है।

इस तरह की बातें कर साधु यादव एक परसेप्शन बनाने की कोशिश कर रहे हैं तेजस्वी ने यादव समाज को धोखा दिया है। अब तेजस्वी यादव के समर्थक आगे आए हैं। तेजस्वी यादव के समर्थक पूरे पटना और आसपास के इलाकों में पोस्टर लगाकर जाति-धर्म के बंधन से ऊपर उठकर शादी करने को एक बड़ा काम बताया है।
तेजस्वी यादव के एक समर्थक और राजद के प्रदेश महासचिव ने पटना में पोस्टर लगाया है। उन्होंने अपने पोस्टर में लिखा है कि प्रेम, दोस्ती, साझेदारी, बराबरी, स्नेह बना रहे और बढ़ता रहे। आप दोनों ने जाति-धर्म के बंधन को तोड़ते हुए प्रेम विवाह कर लोहिया जी की रोटी और बेटी के बीच संबंध बनाने के सपने को साकार कर देश को एक खूबसूरत मैसेज दिया है।

इस पोस्टर में तेजस्वी यादव और राजश्री यादव को भैया और भाभी संबोधित किया गया है। इसमें यह भी लिखा गया है कि भाभी जी का बिहार की पावन धरती पर स्वागत है। दूसरे पोस्टर पर लिखा है कि दूल्हा बन गए ओए अपने बिहार के युवराज, घोड़ी चढ़ गए अपने तेजस्वी भाई बिहार के। युवराज को और हमारी भाभी जी को शादी की शुभकामनाएं। ज्यादातर पोस्टर यादव समाज के नेताओं ने ही लगाया है और तेजस्वी यादव को दांपत्य जीवन की शुरुआत करने के लिए हार्दिक बधाई है।
महुआ के विधायक मुकेश रोशन ने भी तेजस्वी यादव के वैवाहिक जीवन की शुरुआत की हार्दिक बधाई दी है। इन सभी पोस्टर पर तेजस्वी यादव और रेचल उर्फ राजश्री यादव की शादी की तस्वीरें लगी है। यह तस्वीरें इसलिए लगाई जा रही हैं क्योंकि सुभाष साधु यादव ने जिस तरह से हंगामा खड़ा किया है। उसके जवाब में राजद और तेजस्वी यादव के समर्थक आगे आएं है। जिस तरह का परसेप्शन साधु यादव तेजस्वी यादव के खिलाफ बना रहे हैं, उस पर वह जवाब दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications