विधानसभा घेराव से पहले तेजस्वी का हमला, कहा- यह सरकार जनता का कोई काम नहीं कर रही है

पटना। बिहार विधानसभा के घेराव से पहले बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी और अपराध के खिलाफ विधानसभा का घेराव किया जा रहा है। यह सरकार बैक डोर से आई है और जनता का कोई भी काम नहीं कर रही है। सरकार न तो लोगों को और न ही सदन में सही जवाब दे रही है, इसलिए हम लोग विधानसभा का घेराव कर रहे हैं।

tejashwi yadav statement on nitish government before march

Recommended Video

      Bihar Assembly में पुलिस बिल पर चर्चा के दौरान हंगामा, RJD MLA बेहोश | वनइंडिया हिंदी

      तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार को आइना दिखाना की जरूरत है। इन लोगों ने अपने घोषणा पत्र में 19 लाख रोजगार देने का ऐलान किया था, लेकिन नहीं दिया। जनता ने हम लोगों पर भरोसा किया और जनादेश भी दिया। लेकिन क्या हुआ यह सब जानता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस काले कानून सा सदन के अंदर और बाहर हम पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे। इसके अलावा पेपर लीक पर भी नीतीश सरकार को आड़े हाथ लिया।

      उन्होंने कहा कि सीबीएसई का पेपर तो कहीं लीक नहीं होता है। लेकिन बिहार बोर्ड का पेपर हमेशा लीक होता रहता है। साथ ही बिना अनुमति के विधानसभा घेराव करने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग डॉ. लोहिया के आदर्शों पर चल रहे हैं। तेजस्वी यादव ने विधानसभा घेराव को लेकर ट्विटर के माध्यम से युवाओं से जुड़ने की अपील की है।

      राजद के इस विरोध मार्च और प्रदर्शन को पटना जिला प्रशासन ने पहले से ही अपनी मंजूरी नहीं दी है। राजद के बड़े संख्या में कार्यकर्ता जेपी गोलम्बर पहुंचे, जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। पुलिस ने एंटी राइट बटालियन को मौके पर बुलाया है। इसके अलावा राइट कंट्रोल वाहन को भी बुलाया। राजद के कार्यकर्ता विधानसभा घेराव से पहले राबड़ी आवास पहुंचे। कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर और रंग-पेंट करवाकर पहुंचे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+