Tejashwi Yadav Son Name: तेजस्वी यादव के बेटे का हुआ नामकरण, लालू-राबड़ी ने रखा खास नाम
Tejashwi Yadav Son Name: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बन गए हैं। मंगलवार (28 मई) को उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की। देशभर से उनको बधाई मिल रही है। इसी बीच लालू यादव और राबड़ी देवी ने अपने पोते का नामकरण किया है। लालू यादव ने अपने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि, उन्होंने और राबड़ी देवी ने मिलकर अपने पोते का नाम 'इराज' रखा। जिस पर तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव ने सहमति देते हुए पूरा नाम 'इराज लालू यादव' (Iraj Lalu Yadav) रखा।

तो इसलिए रखा 'इराज लालू यादव'
लालू यादव ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि, हमारी लाडली पोती कात्यायनी के छोटे भाई का नाम हमने मैं और राबड़ी देवी मिलकर 'इराज' रखा है। तेजस्वी और राजश्री ने इस नन्हे मेहमान का पूरा नाम 'इराज लालू यादव' रखा है। कात्यायनी का जन्म कात्यायनी अष्टमी के पावन दिन हुआ था, जो नवरात्रि का छठा और अत्यंत शुभ दिन होता है। वहीं, यह नन्हा बालक बजरंगबली हनुमान जी के मंगलकारी दिन मंगलवार को हमारे जीवन में आया है। इसलिए इसका नाम इराज रखा गया है जो ऊर्जा, नवचेतना और शक्ति का प्रतीक है। आप सभी के स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। नवजात शिशु और उसकी माता दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं।
ये भी पढ़ें Tej Pratap Yadav ने निभाया फ़र्ज़, परिवार-पार्टी से निकाले जाने का नहीं मलाल, 'तेज ताऊ’ ने किया अब ये पोस्ट
तेजस्वी यादव ने फोटो शेयर करते हुए दी जानकारी
मंगलवार (27 मई) की सुबह तेजस्वी यादव ने अपने नवजात के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि, सुप्रभात! इंतज़ार आखिरकार खत्म हुआ! हमारा छोटा राजकुमार आ चुका है इस सुखद क्षण को साझा करते हुए बेहद आभारी, धन्य और आनंदित महसूस कर रहे हैं। जय हनुमान!
ये भी पढ़ें Tej Pratap Yadav और Anushka के अफेयर पर आया भाई का बड़ा बयान, जानें Akash Yadav ने कैसे तेजस्वी को घेरा?
रोहिनी आचार्य ने दी बधाई
वहीं इस तेजस्वी यादव की बहन रोहिनी आचार्य ने कहा कि, आज हमारे परिवार के घर - आँगन में नए नन्हे सदस्य बाल गोपाल जूनियर तेजस्वी पधारे हैं। प्रिय भाभी राजश्री - भाई तेजस्वी, लाडली कात्यायनी के साथ - साथ हमारे पूरे परिवार व् समस्त राष्ट्रीय जनता दल परिवार को हार्दिक बधाई। हमारे परिवार में यूँही खुशियाँ आती रहें और पापा -माँ का आँगन किलकारियों से सराबोर रहे .. पापा - माँ को विशेष बधाई।












Click it and Unblock the Notifications