Tej Pratap Yadav और Anushka के अफेयर पर आया भाई का बड़ा बयान, जानें Akash Yadav ने कैसे तेजस्वी को घेरा?
Tej Pratap Yadav Anushka Affair Update: तेज प्रताप यादव का नाम पिछले कुछ दिनों से सिर्फ सियासत नहीं, इश्क और विवादों की वजह से भी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर 24 मई को एक पोस्ट सामने आई जिसमें उन्होंने खुलकर अनुष्का यादव से 12 साल पुराने रिश्ते को स्वीकारा। मगर जैसे ही मामला गरमाया, तेज प्रताप ने पलटकर बयान दे दिया- 'अकाउंट हैक हो गया था।' लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया और साथ ही घर से भी निकाल दिया।
अब इस पूरे विवाद में एक नई एंट्री हुई है-अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव (Akash Yadav) की, जिन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मेरी बहन को लेकर बयानबाजी पूरी तरह से गलत है। तेज प्रताप को RJD से निकाले जाने का हम विरोध करते हैं। तेजस्वी यादव को परिवार की इज्जत संभालनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी और उनके पास सबकुछ है, लेकिन हम जैसे लोगों के पास खाने तक को नहीं। ये बयान सिर्फ एक भाई का नहीं, बल्कि एक पुरानी दोस्ती की गवाही भी है।

Who is Akash Yadav: कौन हैं आकाश यादव? तेज प्रताप के बेहद करीबी
2021 में तेज प्रताप ने आकाश को RJD युवा विंग का अध्यक्ष बनाया था। लेकिन, पार्टी के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आकाश को हटाकर गगन यादव को कुर्सी दी, जिससे तेज प्रताप बुरी तरह भड़क गए और मां राबड़ी, भाई तेजस्वी और पार्टी के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया। यानी आकाश सिर्फ बहन के भाई नहीं, तेज प्रताप के भरोसेमंद रहे हैं।
Who is Anushka Yadav: अनुष्का यादव कौन हैं?
अनुष्का, आकाश यादव की बहन हैं और पटना के लंगरटोली इलाके में रहती हैं। खबरों के मुताबिक, तेज प्रताप अक्सर आकाश के घर आते-जाते थे, वहीं से अनुष्का से प्यार हुआ। अब जब मामला खुला तो सियासी गलियारों में खलबली मच गई।
क्या तेज प्रताप झूठ बोल रहे हैं?
तेज प्रताप ने अपनी वायरल पोस्ट को अकाउंट हैक बता दिया, लेकिन लोग इस सफाई से असंतुष्ट हैं। सोशल मीडिया पर अब सवाल उठ रहे हैं-अगर पोस्ट फर्जी थी, तो फोटो कहां से आई? और अगर 12 साल पुराना रिश्ता था, तो शादी के वक्त ये बात छुपाई क्यों गई?
तेज प्रताप घर के बार, लालू के घर में पोते के जन्म का जश्न
आपको बता दें कि, एक तरफ लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को घर से निकाल दिया है। इतना ही नहीं, 6 साल के लिए RJD पार्टी से भी निष्कासित कर दिया है। अब तेज प्रताप परिवार से दूर हो चुके हैं। वहीं, लालू के घर में छोटे बेटे तेजस्वी यादव के हुए बेटे का जश्न मनाया जा रहा है। पोते के स्वागत में पूरा खानदान डूबा है।
ऐश्वर्या राय की बातें फिर याद आईं
तेज प्रताप पहले से शादीशुदा हैं। 2018 में चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से शादी हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों अलग हो गए और मामला कोर्ट में है। ऐश्वर्या ने तेज पर कई गंभीर आरोप लगाए थे-ड्रग्स लेना, मारपीट करना और अफेयर होना। अब अनुष्का वाला मामला सामने आते ही लोग कह रहे हैं- 'शायद ऐश्वर्या सही कह रही थीं।'












Click it and Unblock the Notifications