Bihar Politics: '...CM का चेहरा तय करेगी', कांग्रेस प्रभारी के बयान से टेंशन में तेजस्वी! क्या है मामला?
Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 अक्टूबर और नवंबर के बीच में होगी। सभी दल इसको लेकर जोर लगाए हुए है। वहीं 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले सबसे ज्यादा हलचल कांग्रेस के खेमे में देखने को मिल रही है।
कांग्रेस इस चुनाव से पहले राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए हर दिन कोई न कोई कदम उठा रही है। राहुल गांधी भी लगातार बिहार के दौरे पर आ रहे हैं।

कांग्रेस प्रभारी के बयान से टेंशन में RJD!
कांग्रेस पार्टी ने कुछ दिन पहले अपने प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ सभी जिले में नए अध्यक्ष को तैनात किया है। वहीं दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ लगातार बैठकें हो रही है। कांग्रेस ने ये तो तय कर लिया है कि चुनाव INDIA गठबंधन के साथ ही लड़ना है लेकिन सीएम को चेहरे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रही है।
एक बार फिर से कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने सीएम के चेहरे को लेकर जो बयान दिया जिसके बाद INDIA गठबंधन में दरार पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: तारीख तय! नीतीश के बेटे निशांत की इस दिन JDU में होगी एंट्री
कांग्रेस प्रभारी ने क्या कहा?
दिल्ली में शुक्रवार (4 अप्रैल) को कांग्रेस जिला कमेटी की बैठक हुई। जिसमें देश भर के कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए। बिहार कांग्रेस जिला कमेटी के सभी सदस्यों के साथ कांग्रेस नेतृत्व ने बैठक की। बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत सभी बड़े नेता मौजूद रहे।
इस बैठक से बाहर निकल कर कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू सीएम के चेहरे को लेकर ऐसा बयान दे दिया जो चर्चा का विषय बना हुआ है। उनसे जब INDIA गठबंधन के सीएम के चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, बिहार की जनता सीएम का चेहरा तय करेगी।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 'K Factor’ की चर्चा, Congress के लिए नफ़ा या नुकसान
तेजस्वी पहले से ही CM के दावेदार
दरअसल, बिहार में INDIA गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी RJD ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि उनका सीएम का चेहरा तेजस्वी यादव ही होंगे। कांग्रेस को छोड़ कर अन्य दल ने भी इस पर अपनी हामी दे दी है। वहीं कांग्रेस प्रभारी के बयान ने एक बार फिर से महागठबंधन में हलचल तेज कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications