पीएम मोदी के रोजगार मेले पर बिहार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का तंज- BJP कितनी नौकरियां दे रही है?
पीएम मोदी के रोजगार मेले पर बिहार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का तंज- BJP कितनी नौकरियां दे रही है?
Tejashwi Yadav's taunt on PM Modi's employment fair: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद से पहली बार उपमुख्यमंत्री बने तेजस्वी यादव केंद्र सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं। वहीं अब तेजस्वी ने पीएम नरेंद्र मोदी के रोजगार मेले पर तंज कसा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को 'रोजगार मेला' (जॉब फेयर) के जरिए नियुक्ति पत्र बांटने को लेकर पीए मोदी पर तंज कसते हुए कहा- "वे (भाजपा सरकार) इस देश के लोगों को कितनी नौकरियां दे रहे हैं?"
Recommended Video

नियुक्ति पत्र देने के बावजूद नौकरी देने में नाका रही
बता दें मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भर्तियों को 71,056 नियुक्ति पत्र बांटे। इसके साथ ही उन्होंने कहा रोजगार मेला युवाओं को सरकारी नौकरी देने की केंद्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं पीएम मोदी के रोजगार मेले पर तंज कसते हुए कहा केंद्र सरकार नियुक्ति पत्र देने के बावजूद देश के युवाओं को नौकरी देने में नाकाम रही है।
बिहार में रोजगार के के लिए गठबंधन सरकार ने क्या कदम उठाए
तेजस्वी यादव से जब पूछा गया कि बिहार राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए राजद और जनता दल (यूनाइटेड) के सत्तारूढ़ गठबंधन ने क्या कदम उठाए? इस पर जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं और आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।"
बिहार सरकार में की गई नए पंचायत सचिवों की नियुक्ति
तेजस्वी यादव ने बताया बिहार सरकार ने इस महीने की शुरुआत में 11,329 नए पंचायत सचिवों की नियुक्ति की थी। साथ ही नवंबर में 10,459 नई पुलिस भर्ती को नियुक्ति पत्र मिले। वहीं रोज़गार मेले के तहत केंद्र सरकार के 75,000 से अधिक नियुक्तियों को पीएम द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे।
भाजपा के आरोप पर तेजस्वी यादव ने किया ये सवाल
बिहार विधानसभा में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि राज्य के 11,329 नए पंचायत सचिवों में से कुछ को ही नियुक्ति पत्र मिले जिसका जवाब देते हुए बिहार की विशाल आबादी को कितनी नौकरियां दी है ? इसके बाद उन्होंने भाजपा पर वार करते हुए कहा हिंसा का उपदेश देने वाले अब उनकी सरकार के खिलाफ निराधार दावे कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications