'तेजस्वी यादव के लोग Gopal Khemka के हत्याकांड में शामिल', मोदी सरकार के इस मंत्री का दावा, मचा सियासी घमासान
Gopal Khemka Murder Case: गोपाल खेमका हत्याकांड अब महज़ एक आपराधिक घटना नहीं रह गई है, बल्कि इसने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है। एक ओर जहां इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और दूसरे को एनकाउंटर में ढेर किया गया है, वहीं अब यह केस पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है।
मोदी सरकार के एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री ने इस हत्याकांड को लेकर तेजस्वी यादव से जुड़े लोगों पर सीधे तौर पर उंगली उठाई है। उनका कहना है कि इस हत्याकांड की साजिश में तेजस्वी खेमे के लोग शामिल हैं। इस सनसनीखेज आरोप के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है।

सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल
मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में तेजस्वी यादव से जुड़े लोगों की संलिप्तता की बात कही है। मांझी के इस आरोप के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है।
जीतनराम मांझी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि, 'अपराधिक घटनाओं का मतलब यह थोड़े ना है कि अपराधियों के डर से हम शासन राक्षसों के हाथ में सौंप दें। यह वह बिहार नहीं जहां माफिया मुख्यमंत्री निवास से अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलवातें थें,यह नया बिहार है जहाँ अपराधियों की ठोकाई शुरू हो गई है। वैसे हम कुछ कहेंगें तो कहेगा सब कि मांझी बहुत बोलता है। खैर खेमका साहब के हत्या में शामिल शूटर ने साबित कर दिया कि तेजस्वी यादव के लोग तक़रीबन हर अपराधिक वारदातों में शामिल होतें हैं, जिनका इलाज भी शुरू हो गया है।
'बिहार में हिंसा और हत्या के पीछे राजनीतिक गिरोह'
बता दें कि इससे पहले मोदी सरकार में एक और मंत्री गिरिराज सिंह ने इस हत्याकांड के बाद बिहार में कानून-व्यवस्था पर उठते सवालों के पर बात करते हुए कहा था कि,'बिहार में एक साजिश रची जा रही है ताकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बदनाम किया जा सके। आतंक फैलाने, अपराध करने और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अपराध को बढ़ावा देने का खेल चल रहा है। कुछ लोग जानबूझकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ताकि नीतीश कुमार की छवि को धूमिल किया जा सके।
गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि, इस साजिश के पीछे की सच्चाई जल्द सामने आने वाली है। एक खास राजनीतिक गिरोह के ज़रिए बिहार के कई हिस्सों में अशांति फैलाई जा रही है, ताकि राज्य सरकार को बदनाम किया जा सके।
ये भी पढ़ें Gopal Khemka Case: बड़ी सफलता या चूक? एनकाउंटर में शूटर मारा गया, फिर भी पुलिस को क्यों है मलाल?
एक आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एक गिरफ्तार
इस बहुचर्चित मामले में सोमवार को बड़ी सफलता मिली जब पटना के मसलमी इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान मुख्य आरोपी विकास उर्फ राजा को मार गिराया गया। पुलिस के मुताबिक, विकास न सिर्फ इस हत्याकांड में शामिल था, बल्कि अवैध हथियारों के निर्माण और बिक्री का भी बड़ा गिरोह संचालित करता था। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। वहीं एक अन्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर पूछ-ताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें Gopal Khemka Case: गोपाल खेमका को मारने से पहले हत्यारों ने की थी पूरी प्लानिंग, सामने आई चौंकाने वाली डिटेल
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications