Gopal Khemka Case: गोपाल खेमका को मारने से पहले हत्यारों ने की थी पूरी प्लानिंग, सामने आई चौंकाने वाली डिटेल

Gopal Khemka Case: पटना में कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच चल रही है। पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया है। आरोपी राजा ने ही शूटर उमेश को हथियार मुहैया कराए थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने पूरी प्लानिंग की थी। महीनों पहले इसकी तैयारी शुरू हो गई थी। खेमका के आवास और दफ्तर के आसपास की रेकी की गई थी। इतना ही नहीं उनके घर से निकलने और वापस लौटने के समय तक पर नजर रखी गई थी।

पुलिस की जांच में पता चला है कि हत्याकांड को अंजाम देने से पहले सात दिनों तक खेमका की गाड़ी, घर, दफ्तर की रेकी की गई थी। आने जाने के समय से लेकर इलाके में कहां किस जगह कितने सीसीटीवी कैमरे हैं इसकी डिटेल निकाली गई थी। अपराधियों ने खेमका की दिनचर्या से लेकर उनके साथ घर से कौन निकलता है और कौन लौटता है जैसी छोटी-छोटी बातों के बारे में जानकारी ली थी। पूरी तैयारी के साथ इस अपराध को अंजाम दिया गया।

Gopal Khemka Case

यह भी पढ़ें: गोपाल खेमका मर्डर केस में नया ट्विस्ट, हत्या के बाद शवयात्रा में श्रद्धांजलि देने पहुंचा आरोपी, पुलिस ने दबोचा

Gopal Khemka Case : पुलिस को लाइनर की तलाश

गोपाल खेमका मर्डर केस में अब पुलिस को लाइनर की तलाश है। पकड़े गए शूटर उमेश से लाइनर के बारे में पूछताछ की जा रही है। लाइनर को दबोचने के लिए पुलिस टीम ने अब तक अलग-अलग कई ठिकानों पर छापेमारी की है। उमेश को हथियार मुहैयार कराने वाला भी एनकाउंटर में मारा गया है। पुलिस ने हत्याकांड की सुपारी देने वाले अशोक को भी पटना से अरेस्ट कर लिया है।

Gopal Khemka Case : पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

उमेश ने ही अशोक का नाम बताया था। इन दोनों से सघन पूछताछ चल रही है जिसके बाद हत्याकांड के सारे राज पर से पर्दा उठ सकता है। मंगलवार को पुलिस ने एक और आरोपी कारोबारी उमेश साव को अरेस्ट किया है। गोपाल खेमका बिहार के जाने-माने कारोबारी थे। उनके परिवार पर पहले भी कई हमले हुए हैं और ऐसे ही एक हमले में कुछ साल पहले उनके बेटे की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: क्राइम कैपिटल बना Patna! गोपाल खेमका के बाद अब स्कूल संचालक की सरेआम हत्या, सवालों के घेरे में कानून-व्यवस्था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+