बिहारः तेजस्वी यादव ने की गवर्नर फागू सिंह चौहान से मुलाकात, कहा- राज्यपाल भी अपराधों को लेकर चिंतित
पटना। बिहार में बढ़ते अपराध के बीच विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर होते जा रहा है। इसी कड़ी में अपराध के मुद्दे को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रदेश के राज्यपाल फागू सिंह चौहान से मुलाकात की। इसके बाद राजभवन से बाहर आने पर तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि बिहार में अपराध बढ़ते जा रहे हैं इसमें लूट, हत्या, रेप और रूपेश सिंह की हत्या इन सभी मामलों की स्थिति से राज्यपाल जी को अवगत कराया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी लगातार जितना समीक्षा बैठक कर रहे हैं उतना ही अपराध बढ़ता जा रहा है। राज्यपाल जी का भी मानना है कि बिहार में अपराध बढ़े हैं इसको लेकर वो भी चिंतित है और उन्होंने कहा है कि इस पर वो हस्तक्षेप करेंगे।
बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव ने छपरा जाकर मृतक रूपेश सिंह के परिजनों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने शनिवार को चिट्ठी लिखा कि अगर एक महीने में क्राइम कंट्रोल नहीं हुआ तो राष्ट्रपति के सामने परेड करेंगे। नीतीश जी से हाथ जोड़ कर कहेंगे कि हम मानते हैं आप कमजोर मुख्यमंत्री हैं पर बिहार के लोगों को गाजर-मूली की तरह नहीं कटवाएं।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर डीजीपी खुद पल्ला झाड़ रहे हैं तो समझ सकते हैं प्रदेश में कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति हो सकती है। सीएम निवास से नौ मिनट के रास्ते पर ऐसी घटना होती है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराध बढ़ रहा है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। लेकिन नीतीश कुमार सिर्फ अपने लालच की पूर्ति करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications