तेजस्वी यादव ने चिराग को दी सलाह तो राहुल ने क्यों कहा ये तो मेरे पर भी लागू होता है? देखें मजेदार Video
Tejashwi Yadav On Chirag Paswan: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पर हैं। इस यात्रा में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हैं। अररिया जिले में रविवार को महागठबंधन के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
इस दौरान तेजस्वी यादव ने लोजपा नेता चिराग पासवान को मज़ाकिया अंदाज में शादी करने की सलाह दी। इस टिप्पणी पर राहुल गांधी ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि यह बात उनके लिए भी लागू होती है।

क्या है मामला?
तेजस्वी यादव ने लोजपा नेता चिराग पासवान को मज़ाकिया अंदाज में शादी करने की सलाह देते हुए कहा, 'चिराग पासवान हनुमान किसके हैं, यह तो आप सभी जानते हैं। हम जनता के हनुमान हैं। चिराग पासवान आज का मुद्दा नहीं हैं, लेकिन मैं उन्हें सलाह दूंगा कि वे जल्द से जल्द शादी कर लें।'
तेजस्वी यादव की यह टिप्पणी सुनते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगे। इसी मौके पर राहुल गांधी ने हंसते हुए जवाब दिया, 'यह बात मुझ पर भी लागू होती है।' इस मज़ाकिया और हल्के-फुल्के अंदाज ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा पैदा कर दी।
चुनाव आयोग पर भड़के तेजस्वी यादव
इसके अलावा तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, 'चुनाव आयोग अब चुनाव आयोग नहीं रहा, यह गोदी आयोग बन गया है। भाजपा के लिए काम कर रहा है और लोकतंत्र की विश्वसनीयता खत्म हो गई है। वोट के अधिकार, संविधान और जनता के अस्तित्व को बचाने के लिए हम और राहुल गांधी इस यात्रा पर निकले हैं।'
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि, चुनाव आयोग के भाजपा नियंत्रण में होने के कारण संसद में कानून लाए गए ताकि चुनाव आयुक्त को बचाया जा सके। उन्होंने कहा, अगर मुख्यमंत्रियों पर PMLA एक्ट लागू किया जाता है, तो जमानत पाना मुश्किल है। यह स्पष्ट करता है कि कानून के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। जनता अब इस मामले को समझ चुकी है और इसे अनुमति नहीं देगी।
ये भी पढ़ें Rahul Gandhi ने पप्पू यादव के साथ की ठिठोली, 'पेट और वजन ज्यादा है, थोड़ा कम करिए!'
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने की बुलेट की सवारी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में दोनों नेताओं का अनोखा अंदाज देखने को मिला। वे पूर्णिया की सड़कों पर बुलेट बाइक चलाते नजर आए, जबकि पीछे सीट पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे। तेजस्वी यादव दूसरी बाइक पर थोड़ी दूरी बनाए रखते हुए चल रहे थे। उनके पीछे कई कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बाइक पर सवार थे, जिससे सड़क पर उत्साह और जोश का माहौल बन गया।
ये भी पढे़ं 'खालिस्तानी और Left forces के साथ मिलकर देश को कमजोर कर रहे', किरेन रिजिजू का Rahul Gandhi पर गंभीर आरोप












Click it and Unblock the Notifications