'खालिस्तानी और Left forces के साथ मिलकर देश को कमजोर कर रहे', किरेन रिजिजू का Rahul Gandhi पर गंभीर आरोप
Kiren Rijiju Smita Prakash podcast: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। पत्रकार स्मिता प्रकाश के साथ एक पॉडकास्ट में रिजिजू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी खतरनाक राह पर चल रहे हैं और कांग्रेस की राजनीति देश को कमजोर कर रही है।
रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष जॉर्ज सोरोस और खालिस्तानी ताकतों के इशारे पर विपक्षी साजिशों में शामिल है। वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए रिजिजू पर तीखे हमले किए। पार्टी नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि रिजिजू कांग्रेस छोड़कर 'मलाई' खाने भाजपा में गए और उन्हें चीन पर जवाब देना चाहिए।

किरेन रिजिजू ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को राहुल गांधी और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। पत्रकार स्मिता प्रकाश के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी बहुत खतरनाक ट्रैक पर चल रहे हैं और उनका राजनीतिक रुख देशहित के खिलाफ है।
रिजिजू ने दावा किया कि अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने यह कहा है कि, भारत सरकार को अस्थिर करने के लिए एक ट्रिलियन डॉलर रखे गए हैं। रिजिजू ने आरोप लगाया कि कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य देशों में बैठे खालिस्तानी समूह तथा वामपंथी संगठन भारत विरोधी साजिशें रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस इन ताकतों के साथ मिलकर देश को कमजोर कर रहे हैं।
PM मोदी के नेतृत्व में देश को कोई अस्थिर नहीं कर सकता-रिजिजू
रिजिजू ने कहा, जब कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाती, तब वह भारत विरोधी ताकतों के साथ मिलकर सरकार और संस्थानों पर हमला करती है। वह जनता का विश्वास कमजोर करने के लिए न्यायपालिका और चुनाव आयोग को निशाना बनाती है। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को कोई अस्थिर नहीं कर सकता।
'कांग्रेस सांसद भी उनके बयानों से असहज रहते हैं'
राहुल गांधी की राजनीतिक शैली पर हमला करते हुए रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस सांसद भी उनके बयानों से असहज रहते हैं। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी कुछ भी बोलते हैं, उनके सारे सांसद डर जाते हैं। उन्हें डर रहता है कि कोई बेसिर-पैर की बात कह देंगे और पार्टी को नुकसान उठाना पड़ेगा।' रिजिजू ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष मजबूत होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस अपनी बुनियादी जिम्मेदारी भी नहीं निभा पा रही।
ये भी पढ़ें Kiren Rijiju: कांग्रेस ने अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया, उन्हें चुनाव में हराने की साजिश रची थी: रिजिजू
उन्हें भारतीय की तरह बोलना चाहिए- रिजिजू
राहुल गांधी के पुराने बयानों पर निशाना साधते हुए रिजिजू ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें 'पीएम को चोर' कहने और राफेल सौदे को लेकर भ्रामक टिप्पणी करने पर फटकार लगाई थी। रिजिजू ने कहा, "उन्हें भारतीय की तरह बोलना चाहिए। मैं उन्हें सुधारने वाला कौन हूं, वह सुनेंगे भी नहीं।"
कांग्रेस ने किया पलटवार
वहीं केंद्रीय मंत्री रिजिजू के राहुल गांधी पर लगाए आरोप पर कांग्रेस ने तुरंत पलटवार किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा, 'किरन रिजिजू कांग्रेस छोड़कर भाजपा में मलाई खाने गए हैं। उन्हें यह बताना चाहिए कि चीन ने अरुणाचल में गांव कैसे बना लिया।'












Click it and Unblock the Notifications