तेजस्वी ने CBI को दी चुनौती, मेरे खिलाफ जल्द दायर करें चार्जशीट
पटना। आईआरसीटीसी स्कैम में घिरे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीबीआई को चुनौती दी है कि उनके खिलाफ सीबीआई जल्द चार्जशीट दायर करें। शुक्रवार को बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पटना स्थित 45 करोड़ रुपये मूल्य के तीन भूखंडों को जब्त किए जाने को राजनीतिक बदले के तहत की गई कार्रवाई और साजिश करार दिया है।

तेजस्वी का कहना है कि भाजपा पूरे मामले को लेकर ड्रामा कर रही है। ईडी पूरी तरह से केंद्र के दबाव में है। इससे कुछ होने को नहीं है। ये चार्जशीट दायर करें, हम इंतजार कर रहे हैं कि चार्ज शीट दायर कर दें जिससे उन्हें लीगल मुद्दों पर नंगा कर सकें। नेता प्रतिपक्ष ने सवाल किया कि आईआरसीटीसी मामले में अगर घोटाला रेल मंत्रलय में हुआ तो उसने क्यों नहीं बताया कि क्या-क्या अनियमितताएं हुई हैं।
उन्होंने चुनौती दी कि केंद्र एक भी प्रमाण दे कि लालू प्रसाद ने इस मामले में आदेश दिया था या उन्होंने हस्ताक्षर किए थे। मंत्रलय मौन क्यों है। आरोप उन पर लगाया जा रहा है जिन्होंने रेलवे को 90 हजार करोड़ के मुनाफा में ला दिया था। इनका एक ही मकसद है कि लालू परिवार कानूनी दाव-पेंच में फंसा रहे, जनता के बीच न जा पाए। तेजस्वी ने कहा कि मंत्रलय मौन क्यों है। आरोप उन पर लगाया जा रहा है जिन्होंने रेलवे को 90 हजार करोड़ के मुनाफा में ला दिया था। इनका एक ही मकसद है कि लालू परिवार कानूनी दाव-पेंच में फंसा रहे, जनता के बीच न जा पाए।
इस कारवाई पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने सरकार से ईडी द्वारा लारा प्रोजेक्ट से जुड़ी संपत्ति को अटैच किए जाने पर सवाल किया कि जब संपत्ति बेनामी है तो अटैच कैसे की गई। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग पहले ही उस संपत्ति को बेनामी बता चुकी है। वहीं, केंद्र सरकार की दूसरी एजेंसी ईडी ने उसे प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत अटैच करने का फरमान कैसे जारी कर दिया।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications