सुशील मोदी पर तेज प्रताप का तंज, कहा- नया कुर्ता जो सिलवाएं हैं उसको संभालकर रखिए
पटना। बीते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट का विस्तार किया गया, जिसके तहत 43 मंत्री बनाए गए और 12 कैबिनेट मंत्रियों को हटाया गया। वहीं इस शपथ ग्रहण समारोह में बिहार से तीन कैबिनेट स्तर के मंत्री बनाए गए। लेकिन भाजपा राज्यसभा सांसद सुशील मोदी का नाम शामिल नहीं था। इसपर राजद नेता तेजप्रताप ने तंज कसा है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने सुशील मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीट कर लिखा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सभी नए मंत्रियों को शुभकामनाएं। सुशील मोदी जी के लिए ढेर सारी सांत्वनाएं। छोटका मोदीजी, नया कुर्ता - पायजामा जो सिलवाएं हैं उसको संभालकर रखिए जल्द तेजस्वी का शपथग्रहण होने वाला है वहाँ दर्शकदीर्घा में एक कुर्सी आपके लिए रिजर्व रखा जाएगा।
Recommended Video

बता दें कि पिछले कई दिनों से यह अटकलें लगाई जा रही थी कि सुशील कुमार मोदी को भी कैबिनेट में जगह मिलेगी। लेकिन जैसे-जैसे मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरू हुआ तस्वीरें साफ होती गईं। आखिरी क्षण में सुशील कुमार मोदी का नाम नहीं शामिल था। बता दें कि बिहार से बने तीन केंद्रीय मंत्री- बता दें कि बिहार से बीजेपी कोटा से आरके सिंह, लोजपा कोटे से पशुपति पारस और जेडीयू कोटा से आरसीपी सिंह मंत्री बनाए गए हैं। आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्रालय, पशुपति पारस को खाद्य प्रसंस्करण और आरके सिंह को उर्जा मंत्रालय मिला है।












Click it and Unblock the Notifications