तेज प्रताप ने अपने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- इन लोगों ने पार्टी को बर्बाद कर दिया

पटना। बड़ी खबर इस वक्त राजद से सामने आ रही है जहां तेज प्रताप यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तेज प्रताप यादव ने तल्ख शब्दों का इस्तेमाल करते हुए राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बारे में हमला बोलते हुए कहा है कि लालू यादव की जो आज हालत बनी हुई है वह इन जैसे नेताओं की ही वजह से है। इन लोगों ने पार्टी को बर्बाद कर दिया है और आप तानाशाही पर उतारू हैं।

tej pratap yadav statement on rjd state president jagdanand singh

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हैं लेकिन उनसे मिलने के लिए विधायकों को अपॉइंटमेंट लेटर दिया जाता है, तब भी नहीं मिलते हैं। तेज प्रताप ने कहा कि 1 घंटे से कार्यालय में आकर हम बैठे हुए हैं, लेकिन हम से भी कोई नहीं मिलने आया है। तेज प्रताप यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपने द्वारा शुरू किए गए लालू यादव की रिहाई के लिए जारी अभियान आजादी पत्र पर भी हमला बोलते हुए कहा है की जगदानंद सिंह के इशारे पर उन्होंने उस पत्र पर कुछ लिखा और ना ही आरजेडी के किसी बड़े नेता को लिखने दिया।

आपको बता दें कि इसके पहले भी तेज प्रताप यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बीच में तकरार की खबरें सामने आती रही हैं जिसे हर बार सामने आने के बाद तेजस्वी यादव या फिर खुद लालू यादव सुलझा लेते थे ऐसे में अब जब तेजस्वी यादव पटना से बाहर हैं और लालू यादव की सेहत खराब चल रही है ऐसे में एक बार फिर से दर्द आराम के नाम पर तेज प्रताप ने मोर्चा खोल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+