तेज प्रताप ने मांझी पर बोला हमला, कहा- बगल वाले घर में रहते हैं आप, सब पोल खोल देंगे आपका

Tej Pratap Yadav statement on Jitan Ram Manjhi पटना। पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ( Hindustani Awam Morcha ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ( Jitan Ram Manjhi ) के हनीमून वाले बयान पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। एक तरफ जहां तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav ) ने मांझी के बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव ( Tej Pratap Yadav ) ने मांझी पर जमकर हमला बोला।

Recommended Video

    Jitan Ram Manjhi के हनीमून वाले बयान पर भड़के Tej Pratap Yadav, बोले- खोल देंगे पोल | वनइंडिया हिंदी
    tej pratap yadav statement on jitan ram manjhi

    उन्होंने मांझी को अपने बुढ़ापे का ख्याल रखने और संभल जाने की चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि बगल वाले घर में रहते हैं। सब पता है कि कमरे में क्या-क्या करते हैं। हम भी पोल खोल देंगे। बता दें कि जीतन राम मांझी ने कहा था कि जब भी देश में या बिहार पर कोई संकट आता है तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हनीमून मनाने चले जाते हैं।

    इस पर टिप्पणी करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि मांझी जी को अपने बुढ़ापे का ख्याल रखना चाहिए। उनके बेटे का महिला पुलिसकर्मी के साथ लफड़ा हो गया। अगर मांझी जी बाहर जाएंगे तो हनीमून मनाने जाएंगे।
    वहीं पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और राजद के तेज प्रताप यादव के बीच अमर्यादित जुबानी टिप्पणियों पर पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया ने सवाल खड़े किए हैं तथा कहा है कि जनता ने इन लोगों को किसी के निजी जिंदगी में ताक झांक के लिए नहीं चुना है।

    रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि इन लोगों को प्रदेश की विकास की बात करनी चाहिए। जबकि यह लोग निजी पारिवारिक मामलो में उलझा कर बिहार की राजनीति को ऐसी की तैसी करने में लगे हैं। आज विकास की बात करने को कोई तैयार नहीं है। कौन कहां जा रहा है? कौन अपने कमरे में क्या कर रहा है? इस पर चर्चा करने में ही सत्ता तथा विपक्ष अपने महत्वपूर्ण समय को जाया कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+