Video: 'मुलायम सिंह सपने में आए और अपनी घड़ी मुझे दे दी...', तेजप्रताप यादव ने सुनाया अपने सपने का किस्सा
तेज प्रताप यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के दिवंगत संरक्षक मुलायम सिंह यादव को उन्होंने सपने में देखा और उनसे पर्यावरण को बचाने के लिए साइकिल चलाने की प्रेरणा ली।

Tej Pratap Yadav Mulayam Singh Dream: बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव बुधवार को साइकिल चलाकर सचिवालय पहुंचे। उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए साइकिल चलाई। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल से बहुत प्रदूषण होता है, साइकिल चलाने से पर्यावरण साफ रहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के दिवंगत संरक्षक मुलायम सिंह यादव को उन्होंने सपने में देखा और उनसे पर्यावरण को बचाने के लिए साइकिल चलाने की प्रेरणा ली।
तेज प्रताप यादव ने बात करते हुए एएनआई से कहा कि सपने में हम वृंदावन जा रहे थे, इस बीच नेताजी मुलायम सिंह यादव भी हमारे सपने में आए। उसके बाद सैफई गांव गए, वहां नेताजी बैठे हुए थे। वहां अन्य लोगों से पॉलिटिकल चर्चा कर रहे थे। वहां उनसे मिला तो वे एकदम से स्तब्ध रह गए कि तेज प्रताप अचानक यहां कैसे आ गए। उन्होंने कहा कि नेताजी हम वृंदावन जा रहे थे, आपसे मिलने आ गए और आपका गांव घूमना चाहते हैं। नेताजी ने कहा ठीक है।
हमने नेताजी से कहा कि आप साइकिल मंगवाइए, तो नेताजी और खुश हो गए। दोनों साइकिल से गांव घूमने गए। नेताजी भी चला रहे थे, वो मेरे राइच साइड थे। मैं उनके बगल में चला रहा था। कुछ देर जाने के बाद गांव में एक टूटा पुल था, वहां एक औरत थी। महिला ने पूछा कि नेता जी यहां कहां, तो उन्होंने कहा कि ये तेज प्रताप हैं, बिहार से आए हैं। इनको हम अपना गांव घुमाने जा रहे हैं।
इसके बाद नेताजी गांव में कहीं शादी हो रही थी, उसमें सम्मिलित हुए और मुझे भी शामिल कराए। इसके बाद मेरे कमरे में आ गए एकदम से नेताजी, कमरे के बगल में एक मूढ़ा था उसपर बैठ गए। उनसे कहा कि आप सोफे पर बैठ जाइए, लेकिन वह नहीं माने नीचे ही बैठ गए। मैं भी जमीन पर बैठ गया। इसके बाद पॉलिटिकल चर्चा होने लगी। नेताजी ने हमें मार्गदर्शन भी किए कि आप आगे बढ़िए, मेरा आशीर्वाद आपके साथ है।
Recommended Video

नेताजी घड़ी पहनते थे, उन्होंने उतारकर हमें दे दिए। उस घड़ी को लेकर मैं बहुत भाभुक हो गया। इसके बाद मैं रोने लगा। नेताजी की भी आंख से आंसू आने लगे। इसके बाद नेताजी ने हमें गले लगाया। फिर अचानक से सपना टूट गया। इसके बाद मैं उठते ही धनंजय जी को कॉल की कि साइकिल की व्यवस्था करिए। हम मंत्रालय साइकिल से जाएंगे। पर्यावरण को भी बचाएंगे। नेताजी के संदेश को पूरे बिहार में फैलाने का काम करेंगे।
यह भी पढ़ें- 'यूपी में का बा' की गायिका नेहा सिंह राठौर के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बोले- यूपी में झुठ्ठे केसों की बहार












Click it and Unblock the Notifications