तेजस्वी का प्यार सही तो तेज-अनुष्का पर बवाल क्यों? 'प्रेमकांड' में हुई नए करेक्टर की एंट्री,जानिए कौन है वो?
Tej Pratap Yadav Row: लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को फिलहाल पार्टी और परिवार से बर्खास्त किया हुआ है, तेज का कथित 'प्रेमकांड' सामने आने के बाद लालू यादव ने ये कदम उठाया जिसकी वजह से विपक्ष भी उनपर हमलावर है, हालांकि राजद प्रमुख के इस फैसले के बाद से तेज प्रताप और उनका पूरा परिवार चुप्पी साधे हुए है लेकिन उनके मामा सुभाष यादव की और से लगातार कहा जा रहा है कि 'लालू ने अपने बेटे के साथ गलत किया है।'
आपको बता दें कि तेज प्रताप के अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट हुई थी, जिसमें वो एक लड़की के साथ नजर आ रहे थे। उसका नाम तेज ने 'अनुष्का' बताया था और कहा था कि 'वो उससे 12 साल से प्रेम करते हैं।' इस फोटो के सामने आते ही हंगामा मच गया था।

'फैमिली और पार्टी दोनों जगह से तेज यादव को किया बाहर'
हालांकि कुछ देर बाद तेज ने कहा था कि 'मेरा सिस्टम हैक हो गया था, किसी ने जानबूझकर मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश की है', लेकिन उनकी इस बात का असर किसी पर नहीं हुआ और इसके बाद लालू ने उन्हें फैमिली और पार्टी दोनों जगह से आउट कर दिया।
'प्रेमकांड' स्टोरी में हुई नए किरदार की एंट्री (Tej Pratap Yadav)
इस प्रकरण में अब नई एंट्री हुई है तेज की कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के मामा 'फनी भूषण यादव' की, जो कि पेश से प्रोफेसर हैं, उन्होंने ' बिहारतक' से बात करते हुए लालू और उनके परिवार के बारे में कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।
'लालू यादव ने Tej Pratap Yadav के साथ अच्छा नहीं किया'
फनी भूषण ने कहा कि 'लालू यादव ने तेज के साथ अच्छा नहीं किया और अब जो मेरी बहन और उसकी बेटी अनुष्का के साथ हो रहा है वो भी सही नहीं है। वो मेरी सबसे छोटी बहन की बेटी है, जब से तेज और अनुष्का की फोटो वायरल हुई है, तब से ही पूरा परिवार तनाव में जी रहा है।'
'जब बच्चे 18 बरस के हो जाएं तो अपने फैसले स्वयं ले सकते हैं'
'मेरी बहन के परिवार को धमकाया भी जा रहा है, तेज तो फिर भी लड़के हैं, लेकिन हमारी बेटी का क्या? संविधान कहता है कि जब बच्चे 18 बरस के हो जाएं तो अपने फैसले स्वयं ले सकते हैं। फिर क्यों किसी के रिश्ते को गलत निगाहों से देखा जा रहा है और एक लड़की पर गलत तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, वो कहां जाएगी, लालू के भतीजे नगेंद्र यादव अच्छा नहीं कर रहे हैं।'
तेजस्वी का प्यार सही तो तेज-अनुष्का पर बवाल क्यों?
फनी भूषण ने ये भी कहा कि 'तेजस्वी ने भी तो प्रेमविवाह किया है, वो भी दूसरे धर्म में, उसका प्यार स्वीकार तो तेज का क्यों नहीं? ये दोहरा व्यवहार क्यों? हम लोग भले ही राजनीति ताकत में लालू और उनके परिवार से कम हैं लेकिन उनसे इज्जत के मामले में बहुत आगे हैं।'
हमारे परिवार का तमाशा बना दिया: फनी भूषण
'तेज प्रताप के सोशल मीडिया पोस्ट ने उन्हें भी चौंकाया था, हमारे परिवार का तमाशा बना दिया गया। लालू यादव ने जल्दबाजी में फैसला किए हैं, उन्हें इसे वापस लेना चाहिए, वो राजद प्रमुख होने की नाते पार्टी से तेज का निकाल सकते हैं लेकिन वो अपने परिवार से तेज को बाहर नहीं कर सकते हैं ये तो केवल कानून कर सकता है और कोई नहीं।'
'अनुष्का खुद टीचर रही हैं, हमारा पूरा परिवार पढ़ा लिखा'
लालू और तेजस्वी पर भड़कते हुए कहा कि 'लालू हमें छोटा-मोटा ना आंके, हमारे परदादा कलटू भगत हाथी से चलते थे, हमारे पिता पंचायत के मुखिया रहे हैं, अनुष्का खुद टीचर रही हैं, हमारा पूरा परिवार पढ़ा-लिखा और संपन्न है, जिसका समाज में काफी सम्मान है।'
'तेज प्रताप और अनुष्का ही सच सामने लेकर आएंगे'
उन्होंनें तेज और ऐश्वर्या के लिए कहा कि 'तेज से ये शादी जबरदस्ती कराई गई थी, जबकि अनुष्का के साथ ऐसा कुछ नहीं हो सकता है, जब तेज प्रताप और अनुष्का जब सामने आएंगे, तब सच्चाई खुद सामने आ जाएगी, मैं मीडिया में फैली गलत बातों से भी आहत हूं'
'लालू यादव क्यों इस मामले में चुप हैं'
'लालू के भतीजे लोग हमारे परिवार के बारे में अनाप-शानप बोल रह हैं, वो सरासर गलत है, लालू तो एक सामाजिक इंसान हैं तो फिर क्यों इस मामले में चुप हैं, हम उनसे कहते हैं कि वो इस मामले को संज्ञान लें और हमारे साथ न्याय करें।'












Click it and Unblock the Notifications