Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव के ऑर्डर पर वर्दी में लगाए थे 'ठुमके', अब सिपाही दीपक पर गिरी गाज
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल द्वारा वर्दी में 'ठुमके' लगाने पर अब पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। वर्दी में ठुमके लगाने वाले कांस्टेबल दीपक कुमार को अब आरजेडी विधायक की सुरक्षा से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई पटना पुलिस ने की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पटना ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक, सोशल मीडिया में वायरल विधायक तेज प्रताप यादव के कहने पर कांस्टेबल दीपक कुमार द्वारा सार्वजनिक स्थान पर डांस करने पर हटा दिया गया है। दीपक कुमार के स्थान पर दूसरे सिपाही को आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में प्रतिनियुक्त किया गया है।

होली पर वायरल हुआ था वीडियो
दरअसल, लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) पटना स्थित आवास पर होली समारोह का आयोजन हुआ था। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने सुरक्षा में तैनात पुलिस कांस्टेबल से कहा था कि ऐ सिपाही..ऐ दीपक...सुनिए...एक गाना बजाएंगे उस पर तुमको ठुमका लगाना है।
वायरल वीडियो पर शुरू हुई राजनीति
आज नहीं ठुमका लगाओगे तो सस्पेंड कर दिए जाओगे...बुरा मत मानो होली है। तेज प्रताप यादव इस ऑर्डर के बाद सिपाही दीपक ने बायां हाथ अपने कमर पर और दायां हाथ ऊपर करके ठुमका लगाना शुरू कर दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद इस पर विवाद छिड़ गया और बाकी राजनीतिक पार्टियों ने आरजेडी पर हमला करना शुरू कर दिया।
तेज प्रताप यादव ने दी सफाई
वहीं, अब इस मामले पर तेज प्रताप ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि होली के पर्व को बीजेपी और आरएसएस ने नफरत का नया रंग दे दिया। पुलिस वाले भाई हो या कोई विरोधी दल के नेता सबसे भाईचारे और उत्साह के साथ बुरा न मानो होली पर्व मनाने पर भी सियासत करना यही इनका धर्म बन चुका है। देश की जनता जल्द इनको सबक सिखाएगी।
बीजेपी ने लिया था आड़े हाथों
तेज प्रताप के वीडियो पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा था कि तेजप्रताप ने अपने अंगरक्षक को नाचने के लिए कहा। अगर ऐसा नहीं किया तो वह उसे निलंबित कर देंगे। हालांकि, उनके पास निलंबित करने की शक्ति और अधिकार नहीं है। ये नीतीश कुमार की सरकार है, जंगलारता नहीं। ऐसी भाषा का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है..राजद नेताओं का विकास नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications