Bihar Politics: महुआ MLA मुकेश रोशन का टिकट क्यों काटना चाहते हैं Tej Pratap Yadav, विस्तार से समझिए मामला
Tej Pratap News Today: तेज प्रताप यादव ने हाल ही में एक घोषणा की कि वे महुआ से अगला चुनाव लड़ेंगे। इससे महुआ के वर्तमान विधायक मुकेश रौशन परेशान हो गए। रौशन के लिए यह खबर एक बड़ा झटका थी क्योंकि इससे उनकी सीट को खतरा हो गया।
ऐसे में, सवाल उठता है कि आखिर क्यों तेज प्रताप ने महुआ से लड़ने का निश्चय किया? लालू परिवार और मुकेश रौशन के बीच नाराजगी की खबरें हैं। साथ ही, तेज प्रताप ने महुआ में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सियासी गलियारों में 'मिशन 2025' को लेकर संभावनाओं की सियासत चर्चा तेज़ हो गई है।

मुकेश रौशन अपनी प्रतिक्रिया में बेहद भावुक नजर आए। उनका कहना था, "हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी जो फैसला लेगी उनको मंजूर है। पार्टी सर्वोपरि होती है। हम इस पर क्या टीका टिप्पणी करेंगे। वो जो चाहेंगे, हम वहीं काम करेंगे। वहीं पर उनको सफलता दिलाएंगे।
तेज प्रताप यादव ने महुआ से चुनाव लड़ने के अपने निर्णय के पीछे कई कारण बताए। उन्होंने कहा, "महुआ मेरा पुराना विधानसभा क्षेत्र है। हमने महुआ विधानसभा क्षेत्र में काम किया है। महुआ मेडिकल कॉलेज अब बनकर तैयार हो रहा है। इसके अलावा महुआ में सड़क का निर्माण भी कराया है।
तेज प्रताप के इस निर्णय के कई कारण हैं। पहला, महुआ उनके लिए एक सुरक्षित सीट मानी जाती है। 2015 में वे इसी सीट से विधायक बने थे। महुआ में मुस्लिम और यादव वोटरों की संख्या 35 फीसदी के करीब है, जो उनके पक्ष में मानी जाती है। हसनपुर सीट के मुकाबले महुआ सीट तेज प्रताप के लिए सेफ है।
राजद सुप्रीमों के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के महुआ से चुनाव लड़ने के पीछे दूसरी वजह हसनपुर में वोटरों की नाराजगी है। 2020 में हसनपुर से जीतने के बावजूद, वहां के मतदाताओं को उन्होंने पर्याप्त समय नहीं दिया, जिससे नाराजगी पैदा हुई। यही वजह है कि तेज प्रताप ने महुआ से लड़ने का विचार बनाया।
सूत्रों की मानें तो लालू परिवार और मुकेश रौशन के बीच नाराजगी भी है। क्योंकि मुकेश रौशन का आरजेडी के बड़े कार्यक्रमों और विरोध प्रदर्शन से दूरी बनाकर चल रहे थे। महुआ विधायक मुकेश रोशन की हरकतों को देखते हुए तेज प्रताप ने पहले ही उन्हें सबक सिखाने का मन बना लिया था।
तेज प्रताप इसलिए ही महुआ में सियासी तौर पर एक्टिव हुए, वहीं उनके जनसंपर्क बढ़ाने के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो गई कि महुआ विधायाक मुकेश रौशन का उनकी सीट से टिकट कटना तय है। क्योंकि तेज प्रताप यादव अपने फ़ैसले के आगे किसी नहीं सुनते, वह जिस सीट से चाहेंगे वहां से चुनावी दांव खेल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications