RJD को तेजप्रताप की खुली चुनौती! लालू परिवार के सबसे करीबी के खिलाफ उतारा उम्मीदवार, कई और सीटों पर नजर
Tej Pratap Yadav vs RJD: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पार्टी लाइन से हटकर नया रास्ता चुन लिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अब वह RJD का हिस्सा नहीं रहेंगे, और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगे।
तेजप्रताप यहीं नहीं रुके। उन्होंने 'टीम तेजप्रताप यादव' नाम से एक नया प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है, जो ना सिर्फ महुआ बल्कि राज्य की अन्य विधानसभा सीटों पर भी उम्मीदवार उतारेगा। इस सिलसिले में उन्होंने शाहपुर विधानसभा सीट से मदन यादव को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

तेजप्रताप यादव ने शाहपुर सीट पर दिया RJD को सीधा चैलेंज
तेजप्रताप यादव ने शाहपुर सीट पर दिया RJD को सीधा चैलेंज, उतारे अपने उम्मीदवार
RJD में अंदरूनी कलह और नेतृत्व विवाद के बीच तेजप्रताप यादव ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए पार्टी नेतृत्व की परेशानी बढ़ा दी है। अब उन्होंने न सिर्फ खुद को पार्टी से अलग कर लिया है, बल्कि शाहपुर विधानसभा सीट से अपने करीबी मदन यादव को बतौर उम्मीदवार मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है।
यह वही सीट है, जहां से फिलहाल RJD विधायक राहुल तिवारी प्रतिनिधित्व करते हैं - जो कि शिवानंद तिवारी के बेटे हैं और लालू परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। तेजप्रताप का यह कदम सीधे तौर पर RJD नेतृत्व को राजनीतिक चुनौती देने के रूप में देखा जा रहा है और यह दर्शाता है कि अब उनका इरादा सिर्फ अलग राह पकड़ने का नहीं, बल्कि राजनीतिक दबदबा स्थापित करने का भी है।
खुद महुआ से ठोकेंगे ताल
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने साफ कर दिया है कि वे अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का हिस्सा नहीं हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ताल ठोकेंगे। यह वही सीट है, जहां से तेजप्रताप पहले भी विधायक रह चुके हैं और जिसे वे अपनी कर्मभूमि बताते हैं।
तेजप्रताप ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर RJD ने किसी और को टिकट दिया, तो जनता उसे हराने का मन बना चुकी है। उनके इस ऐलान ने RJD के भीतर की खींचतान को और उजागर कर दिया है और महुआ सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होता नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें Bihar News: लालू यादव की टीम में शामिल हुईं बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी, इस पद पर किया गया नियुक्त
बिहार की कई सीटों पर 'टीम तेजप्रताप यादव' उतारेगी उम्मीदवार
बिहार की कई सीटों पर 'टीम तेजप्रताप यादव' उतारेगी उम्मीदवार, RJD के लिए बढ़ी चुनौती
तेजप्रताप यादव सिर्फ महुआ सीट तक सीमित नहीं रहना चाहते। उन्होंने संकेत दिया है कि उनकी टीम बिहार की कई अन्य विधानसभा सीटों पर भी उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही है। उन्होंने साफ कहा कि जो लोग राजनीति में नए विकल्प और सम्मान चाहते हैं, उनके लिए 'टीम तेजप्रताप यादव' खुला मंच है।
तेजप्रताप ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक दल नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ी तो भविष्य में इसे औपचारिक रूप भी दिया जा सकता है। उनका यह कदम सीधे तौर पर राजद की रणनीति को चुनौती देने वाला माना जा रहा है, विशेषकर उन सीटों पर जहां पार्टी का पारंपरिक प्रभाव रहा है। इस घोषणा के बाद बिहार की सियासी हवा में हलचल बढ़ गई है और यह देखना दिलचस्प होगा कि तेजप्रताप की यह रणनीति कितनी सीटों पर असर डालती है और RJD इससे कैसे निपटती है।
RJD पर भड़के तेजप्रताप
मीडिया से बातचीत के दौरान तेजप्रताप ने पार्टी नेतृत्व पर अप्रत्यक्ष हमला बोलते हुए कहा कि उनके सहयोगियों के साथ पार्टी में सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया गया और उन्हें बार-बार नजरअंदाज किया गया। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, 'हम महुआ से चुनाव लड़ेंगे, विरोधी बहुत हैं, उन्हें अभी से ही खुजली होने लगी है।' यह बयान साफ तौर पर RJD और खासकर तेजस्वी यादव की ओर इशारा करता दिखता है, जिससे यह संकेत मिलता है कि यादव परिवार के भीतर राजनीतिक दूरियां और गहराई हैं।
ये भी पढ़ें तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, महुआ सीट से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, पापा लालू यादव की RJD को देंगे टक्कर












Click it and Unblock the Notifications