मामा साधु यादव तेजस्वी की शादी पर भड़के तो तेज प्रताप ने कहा- गर्दा उड़ाऽव तानी तोहार, औक़ात में रहल सिखऽ

पटना। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी के बाद एक तरफ जहां पूरे परिवार में खुसी का माहौल है। वहीं तेजस्वी के मामा साधु यादव इस नए रिश्ते को लेकर भड़के हुए हैं। गुस्से में साधु यादव ने तेजस्वी को भकचोन्हर तक बोल दिया। वहीं छोटे भाई को घिरता देख तेजप्रताप ने अब साधु यादव पर पलटवार किया है। ट्वीट के माध्यम से तेज प्रताप ने कहा कि हम बिहार आएंगे तो उनका गरदा उड़ा देंगे। हिम्मत है तो सामने आकर कृष्ण से भिड़ें। कंस का वध निश्चित है। भगवान ने भी कंस का वध किया था। जब-जब अर्जुन पर विपदा आई है कृष्ण सामने खड़े हुए हैं।

tej pratap yadav give reply to his mama sadhu yadav for tejashwi yadav

तेजप्रताप ने ट्वीट कर लिखा कि रुकऽअ हम आऽवतानी बिहार तऽ गर्दा उड़ाऽव तानी तोहार.. बुढ़-बुजुर्ग बाड़ऽअ, तनिक औक़ात में रहल सिखऽ। पाजामा से बाहर आऽवल के कौनो ज़रूरत नईखे..! तेजप्रताप ने कहा कि उनको हम सब की कामयाबी से जलन हो रही है। पब्लिक उनको खूब गाली दे रही है। किसी के बहकावे में वे आ गए हैं। 15 साल में इन जैसे लोगों ने बदनाम करने का काम किया। ये भूल गए हैं कि शिल्पी कांड में इनका नाम था। प्रकाश झा ने इनपर फिल्म बनाई थी। अपनी औकात भूल गए हैं। बेटी की शादी की तो हम लोगों को नहीं बुलाया था, उसका नतीजा भोग रहे हैं। किनके वजह से बिहार में पैदा हुए हैं भूल गए हैं। दूसरे पर आरोप लगाने से उनको क्या फायदा।

बता दें कि तेजस्वी यादव की शादी के मामा साधु यादव का गुस्सा सातवें आसमान पर है। साधु यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव हैं और लड़की क्रिश्चियन हैं। दोनों ने लुका-छिपा कर शादी। न ढोल बजा और न कार्ड बंटा।

साधु यादव ने आगे कहा कि, लालू यादव ने कुल खानदान को हमेशा ध्यान में रखा तो फिर तेजस्वी यादव की शादी में इतनी बड़ी गलती कैसे की। बिहार के 21 प्रतिशत यादव के भरोसे लालू यादव सत्ता में बने रहे, लेकिन अब वही यादव समाज तेजस्वी यादव का विरोध करेगा। क्या यादव समाज में लड़की की कमी हो गई थी, जो उसने (तेजस्वी यादव) क्रिश्चियन लड़की से शादी कर ली। लालू यादव दूसरे को भकचोंहर बोलते थे, सबसे बड़ा भकचोंहर तेजस्वी है।

तेजप्रताप ने शादी की फोटो शेयर कर तेजस्वी को दिया आशीर्वाद, कहा- नई पारी के लिए अर्जुन को अथाह आशीर्वाद
साधु यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, अपने समाज अपने धर्म में शादी नहीं किया, अपनी जात की लड़की से शादी नहीं की, इस बात के लिए यादवों में काफी गुस्सा है। उसमें क्या खासियत थी जो क्रिश्चियन लड़की से शादी की है। लालू यादव ने अपनी बेटियों की शादी में कुल खानदान सब देखा। मीसा भारती के लिए हम लोगों ने राजस्थान में एक लड़का देखा था। शाही परिवार था। लेकिन लड़के की मां ब्राह्मण थी, इस वजह से लालू यादव ने शादी नहीं की। लालू यादव ने कुल खानदान को हमेशा ध्यान में रखा तो फिर तेजस्वी यादव की शादी में इतनी बड़ी गलती कैसे कर दी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+