तेजप्रताप ने शादी की फोटो शेयर कर तेजस्वी को दिया आशीर्वाद, कहा- नई पारी के लिए अर्जुन को अथाह आशीर्वाद
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को दिल्ली के सैनिक फार्म हाउस में अपनी बचपन की दोस्त रचेल से शादी कर ली। इस कार्यक्रम में परिवार के लोगों के साथ-साथ कुछ करीबी लोगों को निमंत्रण दिया गया था। वहीं तेज प्रताप यादव ने ट्विटर पर अपने छोटे भाई को खास अंदाज में आशीर्वाद दिया है। तेज प्रताप ने शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि जिंदगी की नई पारी की शुरुआत के लिए अर्जुन को अथाह आशीर्वाद। भगवान इस नई जोड़ी को ताउम्र दुनिया की हर खुशियों से नवाजें।
Recommended Video

तेजस्वी को तेजप्रताप बताते हैं अर्जुन
बता दें कि राजनीति को लेकर बीच में दोनों भाइयों के बीच खूब तल्खियां सामने आईं। हालांकि अपने निजी जीवन में तेजप्रताप यादव हमेशा अपने भाई तेजस्वी को अपना अर्जुन बताते हैं और समय-समय पर वह तेजस्वी को सफल होने का आशीर्वाद देते रहते हैं।

लाल रंग के कुर्ते में फब रहे थे तेजप्रताप
प्राप्त जानकारी के मुताबिक तेजप्रताप शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही पटना से दिल्ली रवाना हो गए थे और खुद छोटे भाई की शादी की तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं। छोटे भाई तेजस्वी यादव की शादी के लिए तेजप्रताप यादव ने लाल रंग का कुर्ता, सफेद पायजामा और लाल बंडी मंगवाई थी। इस ड्रेस को पहन कर वह बिल्कुल शादी वाले रंग में नजर आ रहे थे। तेजस्वी की शादी संपन्न होने के बाद तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें भी शेयर की हैं।
ज़िंदगी की नई पारी की शुरूआत के लिए “अर्जुन” को अथाह आशीर्वाद।
भगवान इस नई जोड़ी को ताउम्र दुनिया की हर ख़ुशियों से नवाज़ें, ऐसी कामना करता हूँ। pic.twitter.com/yHXqOG7iJF
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) December 9, 2021
तेज प्रताप ने शेयर की फोटो
तेजप्रताप ने पहली फोटो वर-वधू के साथ शेयर की है, जिसमें वह तेजस्वी और रचेल के साथ खड़े हैं। इस तस्वीर में दुल्हा-दूल्हन माला पहने हुए शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में तेजस्वी और उनकी पत्नी रचेल तेजप्रताप यादव के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं। वहीं तीसरी फोटो में तेजप्रताप अपने पिता लालू प्रसाद यादव और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ नजर आ रहे हैं।

तेजप्रताप ने कहा- बड़ा हूं इसलिए बहूं का नाम नहीं लूंगा
वहीं एक और तस्वीर में तेजप्रताप थोड़े हंसी-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में वह अखिलेश यादव से बात करते हुए किसी बात पर मुस्कुरा रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में तेजप्रताप यादव शादी के स्टेज के पास अपने भाई तेजस्वी से कुछ गुफ्तगू करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए तेजप्रताप ने कहा कि मैं तेजस्वी से बड़ा हूं इसलिए बहू का नाम नहीं लेना चाहिए।

गुरुवार को तेजस्वी ने रचेल से लिये थे सात फेरे
बता दें, गुरुवार को तेजस्वी यादव की सगाई और शादी एक ही दिन बहुत ही निजी कार्यक्रम के तहत दिल्ली के सैनिक रेस्ट हाउस में हुई। दरअसल पहले से इस बात को लेकर चर्चा थी कि तेजस्वी गुरुवार को सगाई करेंगे जबकि उनकी शादी कुछ दिनों बाद होगी, लेकिन तमाम कयासों के उलट ऐसी तस्वीर आई जिसने सबको हैरत में डाल दिया। तेजस्वी यादव ने गुरुवार को ही दिन में सगाई करने के बाद दोपहर के वक्त अपनी दुल्हन रेचल के साथ सात फेरे लिए और जीवन भर के लिए एक दूसरे के साथ हो गए।












Click it and Unblock the Notifications