सीएम नीतीश कुमार पर हुए हमले को लेकर तेज प्रताप ने उठाए सवाल, कहा- सीएम सुरक्षित नहीं, सुरक्षा में बड़ी चूक है
पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हुए हमले को लेकर उनकी सुरक्षा संबंधित सवाल उठने लगे हैं। इसी कड़ी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम सुरक्षित नहीं, सुरक्षा में बड़ी चूक है। कोई भी आकर सीएम पर हमला करे। दोषियों को गिरफ्तार नहीं करने पर डीजीपी के खिलाफ कार्रवाई हो।

बता दें कि बिहार में सियासी ड्रामा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थप्पड़ मारने की कोशिश का मुद्दा सुर्खियों में है। इस पर लोगों की सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं कि आखिर सीएम की सिक्योरिटी ने युवक को मुख्यमंत्री के पास पहुंचने क्यों दिया। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि सीएम के ख़िलाफ़ लोगों में गुस्सा है यह उसी का नतीजा है।
वहीं एक यूजर ने लिखा कि जब राज्य में सीएम सुरक्षित नहीं है तो जनता कहां से सुरक्षित होगी ? ग़ौरतलब है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने थप्पड़ मारने की कोशिश करने वाले युवक पर कार्रवाई नहीं करने की अपील की है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर के गंगा नदी के किनारे पंडित शीलभद्र याजी महान स्वतंत्रता सेनानी के मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। सीएम नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हाथ बढ़ाया वैसे ही एक युवक सुरक्षा खेमा को तोड़ते हुए उनके क़रीब पहुंच गया और उनपर हमला करने की कोशिश करने लगा। लेकिन कामयाब नहीं हो पाया।
युवक ने नीतीश कुमार को छुआ ही था कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद से ही सियासी गलियारों में यह चर्चाएं होने लगी की सीएम को युवक ने थप्पड़ मार दिया, लेकिन वीडियो में आप देखेंगे कि युवक ने सिर्फ़ सीएम को छुआ ही थी। हाथ चलाने की कोशिश कर रहा था लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications