प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी ने खोल ली ‘बेवफ़ा चाय वाला 2’ दुकान, गाना हिट होने पर प्रेमिका ने छोड़ा था साथ
Bewafa Chaiwala 2: प्यार में धोखा मिलने के बाद युवक ने चाय की दुकान खोली है। ग़ौरतलब है कि प्रेमी जोड़े के लिए 15 रूपये में चाय मिलती है, वहीं प्यार में धोखा खाए हुए लोगों के लिए 10 रुपये में चाय मिलती है।

Tea Stall खोलने का चलन बढ़ता ही जा रहा है, बिहार के बेतिया में भी एक चाय वाला सुर्खियां बटोर रहा है। प्यार में धोखा खाने के बाद युवक ने मनुआपुल चौक पर बेवफा चायवाला -2 के नाम से टी स्टॉल खोला है। गौरतलब है कि प्रेमी जोड़े को 15 रुपये प्रति कप चाय मिलती है और प्यार धोखा खाए हुए लोगों को 10 रूपए में प्रति कप चाय मिलती है। कुमार कार्तिक का यह टी स्टॉल अपने क्षेत्र में सुर्खियों में बना हुआ है। आइए आपको भी टी स्टॉल खोलने के पीछे की पूरी कहानी बताते हैं। यह पूरा मामला पढ़ने के बाद आप भी कहेंगे कि फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह कहान है।

बचपन में सिंगर बनना चाहता था कार्तिक
कुमार कार्तिक नाम के युवक ने यह टी स्टॉल खोला है, मीडिया से मुखातिब होते हुए कार्तिक ने बतया कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। माता पिता के पास पैसे नहीं होने की वजह से वह सिर्फ कक्षा आठ तक ही पढ़ाई कर सका। बचपन से उसका गायक बनने का शौक था, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से अपना गाना रिकॉर्ड नहीं करवा सका। पैसा कमाने के लिए कार्तिक ने मज़दूरी की और फिर 2016 में उसने गाना शुरू किया। कुछ गानों की रिकॉर्डिंग भी हुई। इन्हीं सब सिलसिले के बीच कार्तिक की एक लड़की से मुलाक़ात हुई।

प्रेमिका का गाना हुआ हिट, छोड़ दिया साथ
कार्तिक की उस लड़की के साथ नज़दीकियां बढ़ती गई और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। कार्तिक ने अपनी प्रेमिका को सिंगर बनाने के लिए अपने पैसे से उसके गाने की रिकॉर्डिंग कराई। कार्तिक ने बताया कि उसकी प्रेमिका के पास बात करने के लिए मोबाइल फोन नहीं था। कार्तिक ने अपनी मां का फोन प्रेमिका को दे दिया था। इस बात के लिए घर पर उसकी पिटाई भी हुई। वहीं जब प्रेमिका के पास दिया मोबाइल खराब हो गया तो क़र्ज लेकर आईफोन खरीदकर प्रेमिका को दिया। एक महीने पहले उसकी प्रेमिका का एक गाना हिट हो गया। गाना हिट होने के बाद प्रेमिका ने उसे छोड़ दिया। इतना ही नहीं युवती ने कार्तिक का नंबर भी ब्लॉक कर दिया।
Recommended Video

युवाओं को आकर्षित कर रही दर्द भरी शायरी
कार्तिक ने अपनी प्रेमिका के लिए काफी कुछ किया लेकिन इसके बावजूद प्यार में उसे धोखा ही मिला। कार्तिक ने प्रेमिका से संपर्क साधने की काफी कोशिश की लेकिन युवती ने ना तो कॉल रिसीव किए और ना ही मुलाकात की। प्रेमिका से रिश्ता खत्म होने के बाद कुछ दिनों तक कार्तिक काफी परेशान रहा। वहीं अपने और अपनी परिवार की ज़िम्मेदारियों को देखते हुए टी स्टॉल खोल ली। बेवफा चायवाला-2 नाम से टी स्टॉल लगाकर अब वह अपनी ज़िंदगी बसर कर रहा है। प्रेमी जोड़े को 15 रूपये और प्यार में धोखा खाए लोगों के लिए 10 रूपये में चाय मिल रही है। कार्तिक के टी स्टॉल पर लिखी दर्द भरी शायरी भी युवाओं को आकर्षित कर रही है।
ये भी पढ़ें: Rugby Tea Stall: बिहार में Graduate Chaiwali के बाद अब रग्बी खिलाड़ी बेच रहे हैं चाय, जानिए क्यों ?












Click it and Unblock the Notifications