Tarari By Election 2024: जन सुराज ने तरारी विधानसभा सीट से उप-चुनाव के लिए घोषित किया उम्मीदवार
Tarari By Election 2024: जन सुराज ने आगामी 13 नवंबर को होने वाले बिहार की चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए पार्टी की तैयारी तेज़ कर दी है। इसके साथ ही तरारी विधानसभा सीट के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। इस सीट से जन सुराज की तरफ़ से पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री कृष्ण सिंह चुनावी दांव खेल रहे हैं।
एसके सिंह के नाम की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि तरारी की पहचान अभी तक तक बालू माफिया, भू माफिया और जातीय हिंसा के रूप में रही है। उसी तरारी के गांव से निकले बिहार के लाल श्री कृष्ण सिंह हैं। इनका चयन जन सुराज की पहचान और बिहार की नई दिशा तय करने के अभियान का हिस्सा है।

Recommended Video
बिहार में भाजपा का भविष्य अंधकारमय दिख रहा है, इसकी वजह भाजपा की तरफ़ से चुने उम्मीदवार और जन सुराज की तरफ़ चयनित उम्मीदवार के बीच का फ़र्क है। यही फ़र्क भाजपा के अंधकार और जन सुराज के उजाले की वजह है।
जन सुराज के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती ने श्री कृष्ण सिंह को लेकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक ऐसा इंसान जिन्होंने मुल्क की सेना में कई महत्वपूर्ण पोस्ट पर सेवाएं दीं। आज की तारीख में जन सुराज की टिकट पर तरारी विधानसभा से उप चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुए, हमें उन पर गर्व है।
लेफ्टिनेंट जनरल एस के सिंह ने देश की सेवा में अपनी ज़िंदगी समर्पित कर दी है। अब समाज और बिहार की सेवा के लिए आगे बढ़े हैं। वहीं एस के सिंह ने कहा कि 41 सालों तक आर्मी में सेवा देने और 4 सालों तक न्यायिक सेक्टर में काम करने के बाद अब अपने गांव के लिए काम करना चाहता हूं।
प्रशांत किशोर और उनकी टीम पिछले ढाई सालों से गांव-गांव जाकर ऐसे उम्मीदवारों को ढूंढ रही है, जो बिहार की सेवा करना चाहते हैं। मुझे बहुत खुशी हुई कि जन सुराज ने मुझे इस अहम जिम्मेदारी के लिए चुना है। तरारी के गांव से मेरी जड़ें जुड़ी हैं,र मैंने हमेशा अपने गांव और समाज के लिए अपनी ज़िम्मेदारी को पहले पायदान पर रखा। सेना में 41 साल और न्यायिक क्षेत्र में 4 साल की सेवा के बाद अब दूसरी पारी में समाज और अपने गांव की सेवा के लिए तैयार हूं।
श्री कृष्ण सिंह ने अपने सैन्य करियर के बारे में बताते हुए कहा, मैंने भारतीय सेना के विभिन्न अहम पदों पर कार्य किया, सियाचिन ब्रिगेड का कमान संभाला, कोरा डिवीजन में भूकंप पुनर्वास का नेतृत्व किया, और लेह में सबसे कठिन परिस्थितियों में सेना का कमान किया। मेरी सेवा के दौरान मुझे कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए, और अब मैं अपने अनुभव का उपयोग समाज और बिहार के विकास के लिए करना चाहता हूं।












Click it and Unblock the Notifications