Sweets Of Bihar: 'खीर मोहन' मिठाई का अनोखा है इतिहास, विदेशों में भी है प्रसिद्ध, लेकिन हो रहा गुमनाम
Bihar Sweets: बिहार के 'लिट्ठी चोखा' की तरह 'खीर मोहन' मिठाई भी दुनिया भर में मशहूर है। लेकिन अब इस मिठाई की डिमांड धीरे-धीरे घट रही है।

Bihar Sweets: बिहार का लिट्ठी चोखा दुनिया भर में मशहूर है, इसी तरह नालंदा ज़िले की मिठाई 'खीर मोहन' भी विश्व प्रसिद्ध है। सोंधी मिठास वाली मिठाई 'खीर मोहन' का इतिहास अनोखा है। दुनिया भर में मशहूर मिठाई अब गुमनाम होनी की कगार पर है। नालंदा ज़िला मुख्यालय बिहार शरीफ से 15 किलोमीटर दूर स्थित देशना गांव में बनाई जाने वाली इस मिठाई का नाम हलवाई के नाम के ऊपर रखा गया था। स्थानीय लोगों की मानें तो आज़ादी से पहले देशना गांव की एक बस्ती में जमींदार बसा करते थे।
गांव में 40 हलवाई भी रहा करते थे, उसी वक्त से उन्होंने ही इस मिठाई को बनाना शुरू किया था। सबसे पहले मोहन नाम के हलवाई ने मिठाई बनाई थी, उन्हीं के नाम पर खीर मोहन मिठाई का नाम पड़ा था। मिठाई का स्वाद लोगों को काफी पसंद आया और फिर आस पास के गांव में मिठाई की डिमांड बढ़ गई। हज़ार लोगों की आबादी वाले गांव में बनाई गई मिठाई धीरे-धीरे देश भर में लोगों की पहली पसंद बन गया। इसके बाद विदेशों में भी मिठाई सप्लाई की जाने लगी। वहां भी लोगों को इसका स्वाद पसंद आया। धीरे-धीरे विदेशों में भी खीर मोहन मिठाई मशहूर हो गई। लेकिन आज की तारीख में खीर मोहन गुमनामी का शिकार हो रही है। पहले की तरह अब ज्यादा डिमांड नहीं आ रही है।
Recommended Video
आज़ादी की लड़ाई के बाद देशना गांव से लोगों का पलायन होने लगा, जिसके बाद आबादी घट गई। ग्रामीणों की मानें तो खीर मोहन मिठाई को लोग गंगा जमुनी तहज़ीब के तौर पर पेश करते थे। मिठाई की खासियत की बात की जाए तो यह शुद्ध दूध के से बनता है और सोंधी मिठास होती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध को खौलाया जाता है। दूध को फ़ाड़ने के बाद मैदा सुखाया जाता है। इसके बाद चीनी से बने घोल में डालकर थोड़ी देर बाद निकाल लिया जाता है। इस तरह खीर मोहन मिठाई तैयार की जाती है। दुकानदारों की मानें तो देश के विभिन्न राज्यों से भी मिठाई के ऑर्डर आते हैं। श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, सऊदी, कतर जैसे देशों में इस मिठाई की डिमांड काफी ज्यादा है।
ये भी पढ़ें: 'उजला सोना' के व्यापार से पति और पत्नी 2 साल में बन गए 30 करोड़ के मालिक, 600 लोगों को दे रहे रोज़गार












Click it and Unblock the Notifications