Begusarai: लावारिस 'धर्मराज' को मिले स्वीडन के माता पिता, एक रात में बदल गई किस्मत
Begusarai के अनाथालय में मासूम धर्मराज रह रहा था, स्वीडन के दंपती उसके लिए फरिश्ता बनकर आए और उसे अपने साथ विदेश ले गए। अब उसकी परवरिश स्वीडन में ही होगी।

Begusarai के अनाथालय में ज़िंदगी गुजार रहे 2 साल के मासूम बच्चे धर्मराज को विदेशी माता-पिता मिल गए हैं। धर्मराज को खुद भी नहीं पता होगा कि काली रात के बाद आई दूसरी सुबह उसके के लिए खुशखबरी लाई है। मासूम बच्चे धर्मराज की परवरिश अब विदेश में होगी। स्वीडन के दंपती ने उसे गोद लिया है। उसकी नई मां लाइब्रेरियन है और वहीं नए पिता व्यापारी हैं। बेगूसराय जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि बच्चों को गोद देने के बाद भी प्रशासनिक तौर पर मॉनिटरिंग की जाती है, ताकि बच्चों की सही परवरिश का पता चल सके। गोद लेने वाले दंपतियों के लिए कई नियम हैं। सभी नियमों पर सही पाए जाने के बाद ही बच्चे को उन्हें गोद दिया जाता है।
Recommended Video

नया साल में मिला नया परिवार
नये साल ने बेगूसराय में रह हे लावारिस धर्मराज नया परिवार से मिला दिया है। दो साल का मासूस धर्मराज बेगूसराय के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में रह रहा था। आपको बता दें कि इस साल विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान (बेगूसराय) से 4 लावारिस बच्चों को नये माता पिता मिले हैं। स्वीडन के दंपती ने गोद लेने की सारी कागज़ी प्रक्रिया पूरी कर ली है। ऑनलाइन प्रक्रिया करने के बाद बेगूसराय डीएम रोशन कुशवाहा के सामने स्वीडन के दमपती ने बच्चों को गोद लिया ।

स्वीडन के दंपती ने लिया धर्मराज को गोद
नये साल पर गोद लेने वाले चार दंपती जनवरी महीने में बेगूसराय पहुंचे, पटना से दो दंपती पटना, आंध्र प्रदेश से एक दंपती और सात समंदर पार स्वीडन से एक दंपती आये थे। इसी क्रम में डीएम रोशन कुशवाहा के हाथों से दो साल के मासूम धर्मराज को विदेशी दंपती संजय डेनियल और कैटरीना संजय ओल्सेन ने गोद लिया है। 6 साल के साहिल को आंध्र प्रदेश के एक दंपती ने गोद लिया। वहीं पटना से आए दो दंपती में से एक ने एक लड़की गोद ली, वहीं दूसरे दंपती ने एक लड़के को नियमनुसार गोद लिया ।

स्वीडन के दंपती भी काफी खुश नज़र आए
विदेशी जोड़े द्वारा बेगूसराय जिला समाहरणालय परिसर में मासूम धर्मराज को गोद लेने की खबर सुनकर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। मासूम बच्चे धर्मराज को गोद लेने के बाद स्वीडन के दंपती भी बहुत खुश नज़र आए। डीएम रोशन कुशवाहा और विशेष दत्तक ग्रहण केंद्र की प्रभारी श्रुति कुमारी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि सरकार ने गोद लेने की प्रक्रिया को बहुत ही आसान कर दिया है। विभाग के वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरा करने के बाद, बच्चों को गोद ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Club Foot Surgery: भागलपुर इलाज करवाने पहुंचा अफ्रीकी मरीज़, दुर्लभ बीमारी का सफलतापूर्वक हुआ इलाज












Click it and Unblock the Notifications