सुरेंद्र विवेक कौन, जिन्हें चिराग ने बनाया बिहार प्रदेश अध्यक्ष? शांभवी चौधरी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Surendra Vivek Bihar LJP Ram Vilas: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। चिराग पासवान की नई टीम में बिहार और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए हैं। बिहार में राजू तिवारी की जगह सुरेंद्र विवेक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं पार्टी की युवा सांसद शांभवी चौधरी को छात्र प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। ऐसे में सवाल है कि सुरेंद्र विवेक कौन हैं और चिराग पासवान ने उन पर भरोसा क्यों जताया? साथ ही शांभवी चौधरी को मिली नई जिम्मेदारी कितनी अहम है?

surendra vivek bihar ljp

कौन हैं सुरेंद्र विवेक?

सुरेंद्र विवेक, जिन्हें सुरेंद्र कुमार के नाम से भी जाना जाता है, लोजपा रामविलास प्रमुख चिराग पासवान के पुराने भरोसेमंद नेताओं में शामिल हैं। वह पार्टी संगठन में पहले भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्हें प्रदेश चुनाव अभियान प्रमुख के साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी जा चुकी है। अब पार्टी ने उन्हें बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाकर संगठन की कमान सौंपी है।

2025 में विधानसभा चुनाव भी लड़ा

सुरेंद्र विवेक बिहार के बेगूसराय जिले से आते हैं। उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में साहेबपुर कमाल सीट से लोजपा रामविलास के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उन्हें आरजेडी उम्मीदवार सत्तानंद संबुद्ध से हार का सामना करना पड़ा। सत्तानंद को 76,798 वोट मिले, जबकि सुरेंद्र विवेक को 61,077 वोट हासिल हुए थे।

राजू तिवारी की जगह मिली कमान

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के ऐलान के साथ बिहार संगठन में भी बड़ा बदलाव किया गया है। लंबे समय से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे राजू तिवारी को इस पद से हटाकर सुरेंद्र विवेक को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि राजू तिवारी को संगठन से बाहर नहीं किया गया है। उन्हें राष्ट्रीय महासचिव के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

शांभवी चौधरी को भी बड़ी जिम्मेदारी

लोजपा रामविलास की नई टीम में सांसद शांभवी चौधरी को भी अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पार्टी के छात्र प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। शांभवी चौधरी पार्टी की युवा चेहरों में प्रमुख नाम हैं। नई जिम्मेदारी के जरिए पार्टी ने छात्र और युवा वर्ग के बीच संगठन को मजबूत करने की दिशा में उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी है।

चिराग की नई टीम में महिलाओं और युवाओं पर जोर

लोजपा रामविलास की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महिलाओं और युवाओं को भी जगह दी गई है। पार्टी प्रवक्ता रंजन सिंह के मुताबिक, चिराग पासवान संगठन को ऐसी विचारधारा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें समाज के उन वर्गों तक पहुंचने पर जोर है, जो लंबे समय से पीछे रहे हैं। नई टीम को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

राष्ट्रीय संगठन में कई बड़े नाम शामिल

नई कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव, प्रवक्ता और अन्य पदों पर कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। अब्दुल खालिक को फिर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया है। धीरेन्द्र कुमार सिन्हा मुन्ना को राष्ट्रीय महासचिव के साथ राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। वहीं अरुण भारती, राजेश वर्मा, शांभवी चौधरी और राजू तिवारी समेत कई नेताओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+