बिहारः सुपौल में एक साथ तीन शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस कर रही है मामले की जांच

सुपौल। शुक्रवार को बिहार के सुपौल जजिला के पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली टोला के पास तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुपौल- पिपरा एनएच 327 ई से निर्मली की तरफ जाने वाली सड़क पर एक पुल के नीचे एक शव पड़ा था। फिर वहां से करीब 100 मीटर दूर दो अन्य शव फेंके हुए थे। सभी मृतकों की उम्र 45 से 50 साल के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वहां भीड़ एकत्रित हो गई।

supaul three dead body found near road

वहीं शव के बरामदगी की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं दूसरी जगह तीनों की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया। इसके अलावा गुरुवार की देर रात सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के एनएच 327 ई पर गौरवगढ़ के पास सड़क हादसा हो गया। रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवक को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सड़क हादसे में त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पिलुआहा के मो. इस्लाम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं गंभीर रूप से घायल शकील की मौत इलाज के दौरान हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिलुआहा निवासी मो. इस्लाम शुक्रवार को दिल्ली जाने वाला था। रवाना होने से एक दिन पहले रिश्तेदारों से मिलने के लिए इस्लाम शकील के साथ सुपौल आया था।

रात में सिसोनि में खाना खाकर वह शकील के साथ बाइक से वापस पिलुआहा लौट रहा था। इसी दौरान एनएच 327 ई पर ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+