Supaul News: 'पहली पत्नी काम नहीं करती इसलिए की दूसरी शादी', 2 साल पहले युवक ने किया था प्रेम विवाह

Supaul News Today: बिहार के सुपौल ज़िले से एक व्यक्ति की दो शादी का मामला सामने आया है। प्रेम विवाह करने के बाद भी युवक ने दूसरी शादी रचा ली।

Supaul News In Hindi, 2years ago young man did love marriage, now again did second marriage

Supaul Latest News: सुपौल ज़िला के किशनपुर थाना क्षेत्र से पति पत्नी के विवाद का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया और उसके निकालने के दूसरे दिन ही दूसरी शादी रचा ली। पहली पत्नि ने पति पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

प्रतिभा देवी (युवक की पहली पत्नी) ने कहा कि मंजीत कुमार ने 4 जून को मुझे घर से निकाल दिया और 6 जून को दूसरी शादी रचा ली। उसने कहा कि रंजीत उसे पंसद करता था, घर पर आना-जाना लगा रहता था। दोनों परिवार की रज़ामंदी से 12 जून 2021 को शादी हुई थी। जितना हो सकता था पिता ने दहेज़ भी दिया।

प्रतिभा देवी ने कहा कि 5 लाख कैश, 3 ग्राम सोना, 16 ग्राम चांदी (पायल) दहेज़ में दिया गया था। इसके बाद भी मंजीत दहेज़ के लिए प्रताड़ित करता था। दहेज़ की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करने लगा। इस महीने 4 जून को भी प्रताड़ित कर रहा था, जिसके बाद पिता अपने साथ ले गए। इसके बाद उसने दूसरी शादी रचा ली।

मंजीत की पहली पत्नी का आरोप है कि युवक अब एक बुलेट बाइक और 2 लाख रुपये कैश की डिमांड कर रहा है। ग्रामीणों की मानें तो कलदाहा वार्ड-8 निवासी 24 वर्षीय मंजीत कुमार ने प्रतिभा से प्रेम विवाह किया था। शादी के पूरे दो साल भी नहीं हैं, उसने पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी रचा ली।

त्रिरंजन मंडल (प्रतिभा के पिता) ने इटहरी (भपटियाही थाना क्षेत्र) के रहने वाले बिंदेश्वरी मंडल का बेटा मंजीत उनकी बेटी को पसंद करता था। लड़क 5वीं तक पढ़ा है, इसके बाद उसे अपने खर्च पर मैट्रिक तक तालीम दिलवाई। पास है। मैट्रिक पास होने के बाद उसकी अपनी बेटी प्रतिभा की शादी करवाई।

मंजीत के परिवार को एक बीघा जमीन भी जो उन्हीं लोगों के क़ब्ज़े में है। उन्होंने बताया कि शादी के 6 महीने तक सबकुछ ठीक था। इसके बाद युवक ने दहेज़ की मांग शुरू कर दी और बेटी (प्रतिभा) को प्रताड़ित करने लगा। वहीं पीड़िता ने मामले शिकायत दर्ज करवाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।

आरोपी पति मंजीत कुमार से जब इस मामले में पूछा गया तो उसने कहा कि पहली पत्नी दिव्यांग है। कुछ काम नहीं कर सकती थी। इस वजह से दूसरी शादी की है। वहीं उसने दोनों पत्नियों को साथ रखने की भी वात कही है। इस मामले में मोहम्मद महबूब आलम (किशनपुर थाना अध्यक्ष) ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+