सुपौलः होटल के कमरे में 4 युवकों ने महिला और नाबालिग लड़की से पूरी रात किया गैंगरेप
सुपौल। बिहार के सुपौल जिले में नाबालिग लड़की सहित महिला के साथ होटल में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। चार युवकों ने शहर के एक होटल में महिला और नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद दोनों को युवक एक जगह छोड़कर फरार हो गए। जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। दरअसल, जिले के पिपरा थाना इलाके की रहने वाली नाबालिग सहित एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया।

रोपनी कराने के नाम पर युवकों के हाथों दोनों को सौंपा
जिले के नामचीन होटल में दोनों को ले जाकर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बता दें कि ये घटना बीते 30 जून की है। दोनों पीड़िता को गांव की ही दो महिला रोपनी कराने के बहाने ले जाकर चारों युवकों के हाथों सौंप दिया। इसके बाद युवकों ने सुपौल शहर के स्टेशन चौक के पास मौजूद एक होटल के कमरे में ले जाकर पूरी रात गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

वारदात के बाद दोनों पीड़िता ने घर वालों को दी जानकारी
1 जुलाई की सुबह दोनों पीड़िता को साथ में ले जाकर किसनपुर के पास युवकों ने छोड़ दिया। इस घटना के बाद दोनों पीड़िता किसी तरह अपने घर रोते बिलखते पहुंचीं तो परिजनों हैरान रह गए। जिसके बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई। उनकी बात सुनकर परिवार वालों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। इसके बाद मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई।

6 हजार रुपये में सौदा करने की भी बात आई सामने
हालांकि वो दोनों आरोपित महिलाएं पंचायत में नहीं पहुंची। इसके बाद 2 जुलाई की सुबह पीड़िता ने आवेदन देकर पिपरा थाना में न्याय की गुहार लगाते दोषियों के ऊपर करवाई की मांग की। पिपरा पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और उन 4 आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। वहीं ये भी बात सामने आ रही है कि दोनों आरोपी महिला ने पीड़िता का 6 हजार में सौदा किया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications