Success Story: ब्रह्मा सिंह रिफ्लेक्स बनाकर कर रहे लाखों की आमदनी, कर्ज लेकर शुरू किया था काम

Success Story: बिहार के सीवान ज़िले से ताल्लुक रखने वाले ब्रह्मा सिंह 60 साल की उम्र में भी अपने हुनर का लोह मनवा रहे हैं। रिप्लेक्स बनाकर वह लाखों रुपये का टर्नओवर कर रहे हैं।

Success Story Of Siwan Reflex Man Brahma Singh Bussiness Turnover In Lakhs News

Success Story Siwan: बिहार के सीवान जिला के रहने वाले ब्रह्मा सिंह 60 साल की उम्र में हर महीने 50 हज़ार रुपये की आमदनी कर रहे हैं। कभी उन्होंने क़र्ज लेकर काम शुरू किया था। आज की तारीख में अपनी हुनर के बल पर उन्होंन एक अलग पहचान बना ली है। लोग उन्हें ब्रह्मा सिंह (वर्मा सिंह) से ज्यादा रिफ्लेक्स मैन के नाम से जानते हैं। जमसिकड़ी गांव (सीवान सदर प्रखंड) निवासी ब्रह्मा सिंह पंपसेट मशीन के लिए रिफ्लेक्स बनाते हैं।

ब्रह्मा सिंह पिछले 10 सालों से पंप्सेट मशीन के लिए रिफ्लेक्स बनाते आ रहे हैं। गोरखपुर, पटना और पश्चिम बंगाल से मंगाए रॉ मैटेरियल से तैयार रिप्लेक्स की सप्लाई सीवान ही नहीं बल्कि दूसरे जगहों में भी होती है। गोपालगंज, छपरा, बक्सर के साथ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, भाटपार सहित अन्य जिलों में डिमांड है।

ब्रह्मा सिंह की मानें तो उनके द्वारा बनाए गए रिप्लेक्स कई होलसेल दुकानदार खरीदकर ले जाते हैं और उसे बेचते हैं। उन्होंने बता कि 2 हज़ार रुपये से लेकर 2800 रुपये तक का रिफ्लेक्स वह बनाते हैं। रिप्लेक्स का रेट क्वॉलिटी और गुणवत्ता के ऊपर डिपेंड करता है। बेहतर क्वालिटी के रिफ्लेक्स का दाम उसकी के मुताबिक बढ़ जाता है।

ब्रह्मा सिंह आज खुशहाल ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं, लेकिन शुरुआती दौर में उन्होंने काफी मुश्किलों से गुज़रते हुए परिवार की ज़िम्मेदारी उठाई है। विभिन्न जगहों पर कई कंपनियों में काम कर ज़िंदगी बसर करते थे, पिता की मौत के बाद उन्होंने गांव का रुख किया। घर आने के बाद खेती शुरू की, लेकिन परिवार चलाना मुश्किल हो रहा था।

खेती छोड़ कर उन्होंने कारोबार करने का फ़ैसला लिया, रिश्तेदारों से रुपये उधार लेकर छोटे लेवल पर कारोबार शुरू किया। शुरुआत में तो ज्यादा मुनाफा नहीं हुआ, करीब 2 साल बाद उनके हुनर को पहचान मिली। आज की तारीख में वह हर महीने करीब 50 हज़ार कमा रहे हैं। खेती के सीज़न में मुनाफ़ा और भी ज्यादा होता है।

पंपसेट मीशन में पानी पकड़वाने के लिए रिफ्लेक्स की लगाया जाता है। इसको लगाने के बाद सेक्शन पाइप की ज़रूरत नहीं पड़ती है। एक सेक्शन पाइप लगाने में किसानों को करीब 10 हज़ार से 12 हज़ार रुपये तक का ख़र्च आता है। वहीं 2 हज़ार से 2500 हज़ार रुपये में किसानों की ज़रूरत रिप्लेक्स से पूरी हो जाती है।

ब्रह्मा सिंह ने बताया कि उनके रिप्लेक्स की खासियत यह है कि सिर्फ़ पानी पकड़वाने के लिए एक से डेढ़ लीटर पानी की ज़रूरत होती है। वहीं बाजार में मिल रहे अन्य रिफ्लेक्स में 8 से 10 लीटर पानी की ज़रूरत होती है। उन्होंने बताया कि एक फ्लेक्स बनाने में 1200 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक का खर्च आता है। फ्लेक्स बनाने के लिए उन्होंने दो कारीगर भी रखा है। हर महीने करीब तीन लाख रुपये का तक का टर्नओवर हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+