बिहार: रेलवे ट्रैक पर छात्रों का हंगामा, पुलिस से मारपीट के बाद हुई हवाई फायरिंग

राजगीर पटना रेल मार्ग मे उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब हजारों की संख्या में छात्र ट्रैक को जाम कर हंगामा करने लगे। छात्रों की हंगामा करने का वजह रेलवे में नौकरी का था।

पटना। राजगीर पटना रेल मार्ग मे उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब हजारों की संख्या में छात्र ट्रैक को जाम कर हंगामा करने लगे। छात्रों की हंगामा करने का वजह रेलवे में नौकरी का था। रेलवे ट्रैक जाम रहने के कारण कई ट्रेनों का आवागमन ठप रहा यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बिहार: रेलवे ट्रैक पर छात्रों का हंगामा, पुलिस से मारपीट के बाद हुई हवाई फायरिंग

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कई थाने की पुलिस को भी छात्रों के गुस्से का सामना करना पड़ा। हंगामा मचा रहे छात्रों को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को कई राउंड हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। हालांकि अभी भी पूरी तरह स्थिति नियंत्रीत नहीं हुई है। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में आक्रोशित छात्रों को समझाने का काम किया जा रहा है।

घटना आज सुबह 8:00 बजे की है जहां नालंदा स्टेशन के पास रेलवे में नौकरी की मांग को लेकर छात्र आक्रोशित हो गए और राजगीर पटना रेलवे ट्रैक पर जाम करते हुए प्रदर्शन करने लगे। छात्रों के द्वारा किए जा रहे हंगामे से इस रूट की कई ट्रेन जहां तहां रुक गई जिससे यात्री काफी परेशान हो गए। हालांकि मामले की सूचना जैसे ही नजदीकी पुलिस और वरिय पुलिस अधिकारी को भी मौके पर पहुंचे सभी ने आक्रोशित छात्रों को समझाने का काम किया पर छात्र समझने को तैयार नहीं थे।

बिहार: रेलवे ट्रैक पर छात्रों का हंगामा, पुलिस से मारपीट के बाद हुई हवाई फायरिंग

उनका कहना था कि पिछले 3 साल से रेलवे में कोई वैकेंसी नहीं निकली है। इसी वजह से हजारों की संख्या में छात्र पहले रैली निकाले फिर रेलवे ट्रैक को जमकर हंगामा करने लगे। हंगामे के दौरान कई पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की गई तथा उनकी एक गाड़ी को भी जला दिया गया तो रेलवे ट्रैक पर भी तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा मचाया गया। फिलहाल जिले से पहुंचे पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+