BSEB Topper: मेसन का काम करते हैं पिता, आर्थिक तंगी से जूझते हुए बेटा बना 8वां टॉपर
BSEB 10th Topper Result: मेसन (राजमिस्त्रि) के बेटे अजीत कुमार ने 500 में से 478 अंक हासिल प्रदेश भर में 8वां रैंक हासिल किया है।

10th Topper 2023: शुक्रवार को घोषित हुए परिणाम में बक्सर जिला के अजीत कुमार ने स्टेट टॉपर की लिस्ट में जगह बनाई है। 478 अंक हासिल कर 8वां स्थान प्राप्त किया है। अजीत के पिता शंभूनाथ राजमिस्त्री का काम करते हैं, मां पूनम देवी घरेलु महिला हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद अजीत ने मैट्रिक परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। परिवार और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
पवनी गांव (चौसा प्रखंड) के निवासी शंभूनाथ सिंह और पूनम देवी के बेटे की कामयाबी से गांव वाले फख्र महसूस कर रहे हैं। चौसा उत्क्रमित उच्च विद्यालय (बक्सर) के छात्र अजीत कुमार की कामयाबी पर ग्रामीणों ने कहा कि भविष्य में अजीत पूरे देश का नाम रोशन करेगा। बचचपन से ही पढ़ने में काफी तेज़ था। अजीत ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
अजीत ने बताया कि परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए पिता हमेशा हौसला अफजाई करते रहते थे। दिन भर काम करने के बाद पिता शाम को घर लौटते थे, तो पढ़ाई को लेकर ज़रूर पूछते थे। पढ़ाई में किसी प्रकार की कमी नहीं होने देते थे। वहीं अजीत ने कहा कि शिक्षकों का भी काफी मार्गदर्शन मिला। इसी वजह से आज कामयाबी हासिल हुई है।
अजीत ने कहा कि मैट्रिक का तो रिजल्ट घोषित हो गया, अब इंटर की तैयारी करनी है। साइंस से स्ट्रीम से इंटरमीडिएट करने की ख्वाहिश है। पहले से ज्यादा मेहनत कर इंटरमीडिएट में भी कामयाबी हासिल कर जिले का नाम रोशन करना है। अजीत ने भविष्य के प्लान पर चर्चा करते हुए कहा कि वह आर्मी में अच्छे पोस्ट पर जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। अजीत ने अभी से ही अपने सपनों को साकार करने के लिए डिफेंस की तैयारी शुरू कर दी है।
Recommended Video
ये भी पढ़ें: Bihar Result: 10वीं के नतीजों में भी लड़कियों ने मारी बाजी, टॉप 5 रैंक में 21 में से 10 छात्राएं, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications