Bihar Result: 10वीं के नतीजों में भी लड़कियों ने मारी बाजी, टॉप 5 रैंक में 21 में से 10 छात्राएं, देखें लिस्ट
Bihar Board 10th Result 2023 toppers List: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। छात्र अपना रिजल्ट और मार्कशीट results.biharboardonline.com पर जाकर देख सकते हैं।

Bihar Board 10th Result 2023 toppers List: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज 31 मार्च को 10वीं यानी मैट्रिक के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड 10वीं के परीक्षा 2023 में इस बार शेखपुरा के इस्मानिया हाई स्कूल के छात्र एमडी रुम्मान अशरफ ने टॉप किया है। रुम्मान अशरफ को कुल 500 में से 489 नंबर मिले हैं। हालांकि बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों में भी इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। बिहार बोर्ड के टॉप 5 रैंक में 21 छात्रों में से 10 लड़किया हैं। वहीं टॉप 10 रैंक में 69 विद्यार्थी हैं, जिसमें से 33 छात्राएं शामिल हैं।
| रैंक | विद्यार्थी का नाम | नंबर (500 में) |
| 1. | एमडी रुम्मान अशरफ (इस्लामिया हाई स्कूल) | 489 अंक |
| 2. | नम्रता कुमारी (निर्मला शिक्षा भवन हायर सकेंडरी ,भोजपुर) | 486 अंक |
| 2. | ज्ञानी अनुपमा (प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल गोह, औरंगाबाद) | 486 अंक |
| 3. | संजू कुमारी (हाई स्कूल दल्लू बिघा, नालंदा) | 484 अंक |
| 3. | भावना कुमारी (उत्क्रमित एमएस डोनवार योगापति ,पश्चिमी चंपारण) | 484 अंक |
| 3. | जयनंदन कुमार पंडित (पीबी हाई स्कूल, लखीसराय) | 484 अंक |
| 4. | स्नेहा कुमारी (पटेल हाई स्कूल दाउदनगर, औरंगाबाद) | 483 अंक |
| 4. | नेहा प्रवीन (टी एन गर्ल्स एच एस शिरनिया, खगड़िया) | 483 अंक |
| 4. | श्वेता कुमारी (उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल नवीनगर, जमुई) | 483 अंक |
| 4. | अमृता कुमारी (ज्ञानेश्वरी एच/एस गौरा, गोपालगंज) | 483 अंक |
| 4. | विवेक कुमार (बी टी हाई स्कूल किशनपुर, समस्तीपुर) | 483 अंक |
| 4. | शुभम कुमार (सिमुलतला अवासीय विद्यालय, जमुई) | 483 अंक |
| 5. | सुरूचि कुमारी (एम आर पुरी हाई स्कूल ताजपुर, जमुई) | 481 अंक |
| 5. | शालिनी कुमारी (यूनिवर्सल 10+2 पब्लिक स्कूल, बिहिया भोजपुर) | 481 अंक |
| 5. | सुधांशु शेखर (सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई) | 481 अंक |
| 5. | अहम केशरी (उत्क्रमित एम एस मरही बसबुटिया, चकई, जमुई) | 481 अंक |
| 5. | उन्मुक्त कुमार यादव (कैथोलिक हाई स्कूल आरा, भोजपुर) | 481 अंक |
| 5. | सुधांशु कुमार (दुर्गा हाई स्कूल मेघौल, बेगूसराय) | 481 अंक |
| 5. | सुकेश सुमन (बी पी हाई स्कूल, बेगूसराय ) | 481 अंक |
| 5. | चंदन कुमार (हाई स्कूल हंसोपुर, समस्तीपुर) | 481 अंक |
| 5. | अभिषेक कुमार चौधरी (आर के कमला हाई स्कूल पोखराम, दरभंगा) | 481 अंक |
(नोट: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों में एक ही नंबर पर कई छात्र के हैं, इसलिए एक रैंक पर कई टॉपर्स के नाम हैं)












Click it and Unblock the Notifications