Bihar: बिहार में बड़ा हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 2 महिला, बच्चे समेत की 3 की मौत
नवरात्र के अंतिम दिन यानी नवमी को दु्र्गा पूजा पंडालों के साथ देवी मंदरों में खासी भीड़ देखी गई। इस दौरान बिहार पुलिस काफी एक्टिव दिखी। लेकिन गोपालगंज में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के चलते तीन मौतें हो गईं। बिहार पुलिस ने भगदड़ की वजह भारी भीड़ का एकत्र होने बताया है। पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि भगदड़ की वजह जिनकी मौत हुई उनमें दो महिलाएं समेत एक बच्चा भी शामिल है।
घटना को लेकर गोपालगंज के जिला मजिस्ट्रेट नवल किशोर चौधरी ने कहा कि घायलों को घटना स्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक अस्पताल पहुंचा गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने तक सभी की मौत हो चुकी हो चुकी थी।

गोपलगंज के डीएम ने कहा, "राज्य में कई पंडाल लगे हैं। सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था की गई है। लेकिन दुर्गा नवमी के चलते गोपालगंज पंडाल में भीड़ के कारण एक बच्चा गिर गया। भीड़ के बीच से उसे बचाने की कोशिश दो महिलाएं भी गिर गईं और वे उठ नहीं सकीं।"
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि भीड़ में दोनों महिलाओं और बच्चे की मौत हो गई। घटना स्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर मौजूद एक अस्पताल में उन्हें ले जाया गया। लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। घटना स्थल पर पुलिस मौजूद है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
Recommended Video
रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में दर्जनभर लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। हादसा नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड में स्थित राजा दल पूजा पंडाल में हुआ। यहां अचानक से हुई भगदड़ में दो महिला और एक बच्चे की मौत हो गई।
घटने के बाद तीनों मृतकों के शव को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पहचान की गई। हादसे को लेकर गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि राजा दल पूजा पंडाल के द्वार के पास भीड़ में अचानक भगदड़ मची। इसमें एक बच्चा गिर गया। बच्चे को बचाने के क्रम में दो बुजुर्ग महिलाएं झुकी और भीड़ में दब गई। दोनों महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत हुई, तत्काल उन्हे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications