बिहार: रोहतास में सेना भर्ती के दौरान लाठीचार्ज से मची भगदड़! एक की मौत, 5 घायल
रोहतास। बिहार के रोहतास जिले में चल रही सेना भर्ती के दौरान बुधवार सुबह अचानक भगदड़ मच गई। अचानक हुई इस भगदड़ से जहां एक की मौत हो गई वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बुधवार को रोहतास जिले के डेहरी इलाके में घटी। यहां बीएमपी परिसर में सेना भर्ती के लिए लाइन लगी थी जिसमें बुधवार सुबह भगदड़ मची। यहां पिछले पांच दिनों से सेना भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए अभ्यर्थी मंगलवार रात से ही यहां आकर रुके हुए थे।

बिहार के रोहतास जिले में पिछले पांच दिनों से सेना की भर्ती प्रक्रिया जारी है। बुधवार की रात दो बजे के करीब सीटी बजने पर भारी कोहरे और कड़कड़ाती ठंड में भी अभ्यर्थी लाइन में लगने के लिए प्रयास करने लगे। इस दौरान अभ्यर्थियों द्वारा किसी बात पर हंगामा किए जाने के पर पुलिस ने कथित तौर पर लाठीचार्ज कर दी। जिसकी वजह से यहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक अभ्यर्थी की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications