खोजी कुत्तों ने ढूंढ निकाली एसएसबी जवान की चोरी हुई वर्दी, पिस्टल और कारतूस, मिलने की जगह बनी बड़ा प्रश्न
आउटपोस्ट पर तैनात एसएसबी जवान का एक बैग गायब हो गया जिसमे उसके हथियार और कुछ जिन्दा कारतूस रखे हुए थे। बैग के साथ हथियार गायब होने से पूरे एसएसबी आउट पोस्ट में खलबली मच गई।

बिहार के पूर्वी चम्पारण में भारत नेपाल बॉडर पर स्थित एसएसबी आउटपोस्ट से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस आउटपोस्ट पर तैनात एसएसबी जवान का एक बैग गायब हो गया जिसमे उसके हथियार और कुछ जिन्दा कारतूस रखे हुए थे। बैग के साथ हथियार गायब होने से पूरे एसएसबी आउट पोस्ट में खलबली मच गई। एसएसबी के अधिकारी उक्त चेक पोस्ट पर पहुंच कर हथियार की तलाश में जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जितना थाना क्षेत्र में गिरीघाट बॉडर के नजदीक बने एसएसबी आउट पोस्ट की हैं।

पिस्टल और जिन्दा कारतूस हुए गायब
दरअसल, भारत नेपाल बॉडर मोतिहारी के जितना थाना क्षेत्र के गिरिघाट बॉडर के आउट चेक पोस्ट पर तैनात एसएसबी के जवान का एक बैग गायब हो गया। बताया जा रहा है कि जवान के बैग में कपड़ों के इलावा हथियार भी थे। हैरानी की बात तो ये है कि बैग कब गायब हो गया किसी को पता ही नही चला। जिसके बाद एसएसबी आउट पोस्ट में हड़कंप मच गया। घटना के फ़ौरन बाद इसकी जानकारी जवान ने अपने अधिकारी तक पहुंचाई, जिसके बाद अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी 'जितना' पुलिस को दी। साथ ही इसकी सूचना नेपाल पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद दोनो मिल कर हथियार रखे बैग की तलाश में जुट गए।

Recommended Video

नो मेंस लैंड में पुआल के अंदर मिला बैग
बता दें कि एक जवान का इस तरह से हथियार गायब हो जाना बेहद ही खतरनाक स्थिति को जन्म दे सकता था। जानकारी अनुसार बैग में एक करवाइन पिस्टल और 30 से ज्यादा जिन्दा कारतूस थे जो कि किसी भी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए काफी थे। इसलिए एसएसबी के अधिकारीयों ने तत्काल एक्शन लेते हुए डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुला लिया। जिसके बाद भारत नेपाल सीमा के कोरगावा स्थित नो मेंस लैंड में पुआल के अंदर उक्त चोर ने बैग छुपा कर रखा था। बहरहाल, एसएसबी ने हथियार, कारतूस, जवान की वर्दी और बैग बरामद कर लिया है और चैन की सांस ली है।












Click it and Unblock the Notifications