Chandrayaan-3 की लैंडिंग में बेटा निभा रहा अहम किरदार, कामयाबी के लिए मां कर रही पूजा पाठ
Chandrayaan-3 की लैंडिंग का पूरे देश को इंतज़ार है। देश के विभिन्न जगहों से इसे लेकर कई रोचक ख़बरें पढ़ने को मिल रही हैं। इसी क्रम में हम आपको चंद्रयान-3 की लैंडिंग में अहम किरदार निभाने वाले ISRO वैज्ञानिक सुधांशु कुमार के घर के माहौल से रूबरू करवा रहे हैं।
ISRO वैज्ञानिक सुधांशु कुमार के घर में लैंडिंग से पहले का नज़ारा बहुत ही ख़ास है। देश भर में दुआओं और पूजा का दौर जारी है। इसी तरह सुधांशु कुमार के घर में उत्सव जैसा माहौल है। मां बेटे की कामयाबी के लिए पूजा पाठ कर रही है। वहीं पिता TV चैलन पर लैंडिग की पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।

बिहार के गया जिले के रहने वाले ISRO वैज्ञानिक सुधांशु कुमार की मां इंदु देवी बेटे की कामयाबी के लिए पूजा-पाठ कर रही है। वहीं सुधांशु के पिता महेंद्र प्रसाद ने कहा कि पूरे परिवार में सुबह से ही चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। सभी लोगों की निगाहें टीवी चैनल पर चल रही खबरों पर ही टिकी हैं।
Recommended Video
महेंद्र प्रसाद ने कहा कि सुबह से चंद्रयान 3 की कामयाब लैंडिंग के लिए मंदिर में पूजा-अर्चना की जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि चंद्रयान 3 की टीम उनके बेटे ने भी काम किया। बस यही दुआ है कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग कामयाब हो जाए। इंदु देवी ने कहा कि सुबह सवेरे से जागकर बेटे की कामयाबी के लिए पूजा-पाठ कर रही हूं।
ISRO वैज्ञानिक सुधांशु कुमार के पिता महेंद्र प्रसाद एक छोटे से आटा मिल चलाकर ज़िंदगी बसर करते हैं। घर की माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से सुधांशु की पढ़ाई सरकारी स्कूल में हुई। सुधांशु ने इंटर पास करने के बाद NIT कुरुक्षेत्र से सिविल स्ट्रीम से बीटेक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान ही उनका कैंपस सेलेक्शन हुआ। किया। इस दौरान उसका कैंपस सिलेक्शन हुआ।
NCB फरीदाबाद में बतौर प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद जून 2019 में ज़िम्मेदारी संभाली। 1 साल तक वहां काम किया और IIT रुड़की का रुख किया, वहां से एमटेक की डिग्री हासिल की। फिर ISRO की परीक्षा दी। एग्ज़ाम के बाद कोरोना काल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए इंटरव्यू हुआ और सुधांशु का बतौर वैज्ञानिक ISRO में सेलेक्शन हुआ। उन्हें मिशन चंद्रयान-3 में बेस बनाने वाली टीम में जगह मिली। उनकी कामयाबी से पूरे परिवार में खुशी की लहर है।












Click it and Unblock the Notifications