बिहार में रिश्‍तों का कत्‍ल: बेटे ने अपने ही परिवार को गोलियों से भूना, पिता और भाई की मौत

पटना। बिहार के सहरसा जिले में रिश्‍तों का कत्‍ल हुआ है। यहां एक सनकी बेटे ने अपने ही परिवार पर गोलियों की बौछार कर दी। इस घटना में उसके पिता व भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाभी और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र के सितुआहा गांव में भूमि विवाद को लेकर विनोद यादव ने रविवार की सुबह 80 साल के वृद्ध पिता हरदेव यादव तथा भाई अशोक यादव की गोली मारकर हत्‍या कर दी। उसने भाभी व भतीजा को भी गोली मार दी, लेकिन वे बच गए। दोनों का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है।

बिहार में रिश्‍तों का कत्‍ल: बेटे ने अपने ही परिवार को गोलियों से भूना, पिता और भाई की मौत

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक मृतक हरदेव यादव और उसके दूसरे पुत्र मंटू यादव के बीच 2 साल से ज़मीन विवाद चल रहा था। इसी क्रम में सुबह जब मृतक हरदेव यादव एवं अशोक यादव छत पर सोया था उसी समय मंटू यादव ने पिस्टल से गोली चलाकर दोनों की हत्या कर दी।

गोली की आवाज सुनकर चंदन देवी एवं बिट्टू यादव आये तो उसे देखते ही मंटू यादव ने गोली चला दी ,गोली चंदन देवी के कंधे और बिट्टू यादव की छाती में लगी। इस घटना के बाद से घर में मातमी सन्नाटा पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना का कारण पिता द्वारा अपने छोटे बेटे अशोक यादव को तीन बीघा खेत की जमीन और घर दे देना बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+