बिहारः औरंगाबाद में शराबियों ने आखिरी सांस टूटने तक मां-बेटे को पीटा, मौके पर एक की मौत
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के हैसबपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब पीने से मना करने पर मां-बेटे को शराबियों ने ईंट-ईंट से कूच डाला। इस हमले में मां की मौत हो गई। जबकि बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित गांव वालों ने शहीद जगदेव चौक स्थित पचरुखिया मोड़ को जाम कर दिया और आगजनी कर दी। मृतका की पहचान हैबसपुर निवासी जुगेश्वरी देवी के रूप में हुई है। जबकि घायल बेटे की पहचान अमित प्रजापति के रूप में हुई है।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची औल लोगों को समझाया-बुझाया। दरअसल, हसपुरा के हैसबपुर में जुगेश्वरी देवी के घर के सामने बगीचे में अक्सर नशेड़ियों को जमावड़ा लगा रहता है। देर रात शराब पीकर हंगामा करने से परेशान मां-बेटे ने विरोध किया तो हमला कर दिया। मृतक जुगेश्वरी देवी के भतीजे कामेश्वर ने बताया कि बगीचे में लोग जुआ खेलते थे और शराब पीते थे।
शुक्रवार की देर रात जब अमित और उसकी मां ने विरोध किया तो नशेड़ी घर में घुस आए और ईंट से हमला करने लगे। मां-बेटे को नशेड़ियों ने इतना पीटा की दोनों बेहोश हो गए। इस हमले में जुगेश्वरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमित को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि पचरुखिया से हसनपुर थाना केवल चार किलोमीटर दूर है। इसके बावजूद भी पुलिस घटनास्थल पर देर से पहुंची। हत्या को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। उन्होंने पिकअप, ट्रॉली और ट्रक लगाकर सड़क पर जाम लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications