फौजी ने फाड़ दिए सबूत, पटना की लड़की को गर्भवती कर भाग गया

जब लड़की ने उसे शादी की बात याद दिलाई तो उसने कोर्ट में हुए शादी के कागजात फाड़ते हुए धमकी देनी शुरू कर दी। उसका कहना था कि उसकी पहले शादी हो चुकी है और एक बच्चा भी है।

पटना। एक फौजी के प्यार में अपना सब कुछ गंवा चुकी महिला उस बेवफा की तलाश में और गर्भवती हालत में दर-दर भटक रही है। अपने साथ हुए प्यार की नाइंसाफी के लिए कोर्ट-कानून से मदद की गुहार लगा रही है। एक फौजी ने गांव की रहने वाली लड़की को अपने प्यार के झांसे में फंसाया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और कोर्ट में शादी तक की लेकिन कुछ दिनों साथ बिताने के बाद वो नौकरी पर चला गया और जब वापस आया तो उसे पता चला कि वो उसके बच्चे की मां बनने वाली है। इस पर फौजी ने लड़की को अपनाने से इनकार कर दिया।

Soldier henious crime, Pregnant a Girl in Patna

जब लड़की ने उसे शादी की बात याद दिलाई तो उसने कोर्ट में हुए शादी के कागजात फाड़ते हुए धमकी देनी शुरू कर दी। उसका कहना था कि उसकी पहले शादी हो चुकी है और एक बच्चा भी है। अब तुम्हें इसी तरह गुमनाम तरीके से रहना होगा लेकिन लड़की उसके साथ गुमनाम तरीके से रहने को तैयार नहीं थी। फिर बेवफा फौजी उसे छोड़कर फरार हो गया जिसके बाद लड़की फटे हुए कागजात और फौजी के आधार कार्ड लेकर दर-दर भटककर न्याय की गुहार लगा रही है।

इसी दौरान वो आरोपी फौजी के घर पहुंची और वहां पर जमकर हंगामा किया लेकिन उसे देखते ही फौजी के घरवाले ताला लगाकर घर से फरार हो गए। जिसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और मदद का आश्वासन देते हुए उसे थाने ले गए। जहां उसने अपने साथ प्यार का झांसा देते हुए शादी करने और उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस महिला को अपनी सुरक्षा में लेते हुए आरोपी फौजी की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के भागलपुर जिले का है जहां के रहने वाले बीएसएफ के जवान आशीष कुमार ने सिवान की रहने वाली पूनम (काल्पनिक नाम) को अपने प्यार के जाल में फंसाया और उसके साथ कोर्ट में शादी की और कुछ दिनों तक साथ रहा। इस दौरान जब लड़की गर्भवती हो गई तो वो उसे छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद लड़की अपने बेवफा फौजी पति की तलाश करते-करते उसके घर पहुंची और अपने पेट में पल रहे बच्चे के लिए न्याय की इंसाफ मांगने लगी।

जिसे देखते हुए आशीष के घरवाले फरार हो गए तो आसपास के लोगों ने उसे न्याय का भरोसा दिलाते हुए नजदीकी थाने ले आए जहां आशीष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बता दें कि आरोपी फौजी अभी जम्मू में पोस्टेड है। आला अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी गई है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+