Social Media Reels बनाने की दीवानगी ने पहुंचाया जेल, दोस्त के सिर पर पिस्टल लगाना पड़ा महंगा

Social Media पर Reels बनाने का क्रेज़ युवाओं में बढ़ता ही जा रहा है, रील्स बनाने की दीवानगी में युवा गैरकानूनी हरकत करने से भी परहेज़ नहीं कर रहे हैं। पुलिस वैसे युवाओं को जेल भी भेज रही है, जो रील्स की दीवानगी में ग़लत कदम उठा रहे हैं। बिहार के भोजपुर जिले से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां हथियार के साथ रिल्स बनाकर सोशल मीडिया पर डालना युवक को महंगा पड़ गया।

पुलिस ने भेलाई गांव (उदवंतनगर थाना क्षेत्र) 20 वर्षीय बादल कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस पूछताछ के लिए उसे थाने ले कर गई, जहां उसने अपने दोस्त के साथ रील्स बनाने की बात क़बूत की। वायरल वीडियो में बादल कुमार अपने दोस्त के सिर पर पिस्टल सटाये हुए नज़र आ रहा है।

social media reels b

वायरल वीडियो में एक युवक कान पकड़कर घुटनों के बल नीचे बैठा है और दूसरा युवक उसके सिर पर पिस्टल ताने हुआ है। वहीं उसके पीछे बाइक भी खड़ी है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रमोद कुमार (पुलिस अधीक्षक, भोजपुर) ने मामले पर संज्ञान लिया और एक टीम गठित की।

वायरल वीडियो के सत्यापन के लिए बनाई गई टीम ने तुंरत कार्रवाई और रील बनाने वाले युवक को हिरासत में लिया। वहीं एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि हथियार के साथ 2 लड़कों का वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो की जांच में पता चला कि बलाई गांव (उदवंतनगर थाना क्षेत्र) निवासी युवक ने रील बनाया है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे सलाखों के पीछे भेज दिया। मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी प्रमोद कुमार ने कहा की हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+