Social Media के ज़रिए हुई दोस्ती, नौकरी के नाम पर बुलाकर किया गंदा काम, सिंदूर लगा कर बोला हो गई शादी
Darbhanga News: Social Media पर लड़कियों से दोस्ती और उसके साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है।

Social Media News: बिहार के दरभंगा ज़िले से सोशल मीडिया के ज़रिए दोस्ती और धोखा देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवती की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है। युवती का आरोप है कि मिथिला पेंटिंग ट्रेनिंग के बाद नौकरी लगाने का झांसा देकर युवक ने दरभंगा बुलाया था।
युवती ने बताया कि सुभाष कुमार नाम के युवक से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। बातचीत के दौरान उसने नौकरी दिलवाने का ज़िक्र किया। युवती ने बताया कि वह उस वक्त आसनसोल (पश्चिम बंगाल) में रह रही थी। सुभाष कुमार ने मिथिला पेंटिंग ट्रेनिंग और नौकरी दिलाने के नाम पर दरभंगा बुला लिया।
दरभंगा पहुंचने के बाद युवक ने उसे किराए के एक मकान में रखा और उसके साथ गंदा काम करता रहा। युवती ने जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो, बंद कमरे मे ही मांग में सिदूर डाल कर बोला शादी हो गई। इसके बाद फिर वह दूसरे लड़की को भी फेसबुक पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दरभंगा बुला लिया।
युवती ने जब इस बात का विरोध किया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं इस पूरे मामले में नुसरत जहां (महिला थाना अध्यक्ष) सुभाष कुमार नगर थाना क्षेत्र के पूअर होम कैंपस निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपी युवक शादीशुदा है।
आरोपी युवक खुद को कुंवारा बता कर कई लड़कियों से शादी का झांसा देकर गंदा काम करता था। वहीं इस मामले में आरोपी युवक की पहली पत्नी और दूसरी लड़की शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर रही है। फिलहाल आरोपी युवक सुभाष सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications