बिहार के गोपालगंज में अनियंत्रित होकर पलटा टाइल्स से लदा ट्रक, छह बच्चों की दबकर दर्दनाक मौत

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में सोमवार की सुबह एक हादसे में छह बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा माधोपुर ओपी के सरेया नरेंद्र गांव में हुआ। कच्ची सड़क टाइल्स से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। सड़क किनारे बकरी चरा रहे बच्चे ट्रक की नीचे आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

six children died in road accident in gopalganj bihar

जानकारी के मुताबिक, बरौली के माधोपुर ओपी क्षेत्र के सरेया नरेंद्र गांव में टाइल्स लदा ट्रक कच्ची सड़क से गुजर रहा था। सड़क खराब होने की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, रास्ते से बकरी चराते हुए गुजर रहे छह बच्चे ट्रक के नीचे आ गए।

ट्रक पलटते ही चीख-पुकार मच गई। सभी बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रक को हटवाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+